Bad News Roman Reigns Fans: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) की नाईट 1 को रोमन रेंस (Roman Reigns) मेन इवेंट करने वाले हैं। वो 10वीं बार शो को हेडलाइन करने वाले हैं। कई सारे फैंस के लिए अब इसके पहले एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एकमात्र ट्राइबल चीफ Clash in Paris 2025 के ऑफिशियल पोस्टर पर नहीं हैं। यह उनके फैंस के लिए बुरी खबर है।
रोमन रेंस ग्रैंडेस्ट स्टेज पर सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का सामना करने वाले हैं। पॉल हेमन का सीएम पंक की साइड होना काफी रोचक रहा है। इससे मैच का नतीजा किसी भी ओर जा सकता है। रोमन काफी बड़े स्टार हैं और वो WWE को टिकट बेचने में मदद करते हैं। इसी वजह से उनकी अपीयरेंस को पहले ही एडवर्टाइज कर दिया जाता है। WrestleMania में भी रोमन को मुख्य स्पॉट इसलिए दिया गया, क्योंकि वो WWE को फायदा कराते हैं।
हाल ही में WWE ने Clash in Paris 2025 की टिकट को लाइव किया। इसी बीच उन्होंने इवेंट के बारे में फैंस को बताया और पोस्टर जारी किया। कंपनी ने रोमन रेंस को पोस्टर पर जगह नहीं दी और इसका संभावित तौर पर मतलब है कि वो इस बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। WWE ने इसी वजह से उन्हें फैंस को आकर्षित करने के लिए पोस्टर पर जगह नहीं दी।
आप नीचे पोस्टर देख सकते हैं:
WWE Clash in Paris का आयोजन कब होगा और किन-किन स्टार्स को एडवर्टाइज किया जा रहा है?
WWE द्वारा Backlash France 2024 बुक किया गया था और यह बेहद सफल रहा था। इसी वजह से अब फ्रांस के पेरिस में ही दोबारा इवेंट देखने को मिल रहा है। इस बार WWE ने शहर के नाम पर ही इवेंट बुक कर दिया है। Clash in Paris 31 अगस्त 2025 को पेरिस ला डेफ एरीना में देखने को मिलेगा। फैंस शो के लिए काफी उत्साहित हैं, क्योंकि फ्रांस का क्राउड एकदम जबरदस्त रहता है।
WWE द्वारा जारी किए गए पोस्टर के अनुसार कोडी रोड्स, जॉन सीना, गुंथर, टिफनी स्ट्रैटन, पेंटा, शार्लेट फ्लेयर, रिया रिप्ली, रे मिस्टीरियो, सीएम पंक, जे उसो, जेकब फाटू, सैथ रॉलिंस और बियांका ब्लेयर शो का हिस्सा बनेंगे। अभी इवेंट के आयोजन में समय है। देखना होगा कि शो किस दिशा में जाता है।