WWE WrestleMania 39 के लिए Seth Rollins के संभावित प्रतिद्वंदी का ऐलान दिग्गज ने किया, फेमस सेलिब्रिटी से होगी टक्कर?

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी बात
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी बात

Seth Rollins: डिस्को इन्फर्नो (Disco Inferno) ने कहा है कि WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 की नाईट 1 इवेंट के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच मुकाबला होना चाहिए। अभी के हिसाब से लग भी रहा है कि रॉलिंस को अब लोगन ही आगे चुनौती देंगे।

Ad

Royal Rumble 2023 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रॉलिंस और लोगन की राइवलरी के संकेत मिल गए थे। Crown Jewel 2022 के बाद पहली बार WWE रिंग में एक्शन में पॉल नज़र आए। उन्होंने 29वें नंंबर पर एंट्री की। उन्होंने सैथ रॉलिंस को एलिमिनेट किया था।

Keepin' It 100 पॉडकास्ट पर डिस्को इन्फर्नो ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

WrestleMania में दो मैचों के लिए मैं उत्साहित हूं। रोमन रेंस vs कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस vs लोगन पॉल। सैथ रॉलिंस का मुकाबला नाईट 1 के मेन इवेंट में होना चाहिए। लोगन पॉल पहले भी रोमन रेंस के साथ मेन इवेंट कर चुके हैं।

youtube-cover
Ad

इन्फर्नो ने यहां पर दो मैचों के बारे में बताया। इसमें से एक मैच कंफर्म हो गया है। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच टाइटल मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। Raw में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस से लोगन पॉल को लेकर सवाल पूछा गया था। रॉलिंस ने उनके बारे में कुछ नहीं कहा।

WWE WrestleMania 39 में Seth Rollins का मुकाबला किसके साथ होगा?

अभी के लिहाज से रॉलिंस और पॉल का मुकाबला तय लग रहा है। इन्फर्नो ने भी रॉलिंस का प्रतिद्वंदी तय कर दिया है। लोगन पॉल ने अभी तक सिर्फ कंपनी में तीन ही मैच लड़े हैं। Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस के साथ उन्होंने जबरदस्त मैच लड़ा था। उनके प्रदर्शन से बैकस्टेज सभी खुश हुए थे। खुद ट्रिपल एच ने उनकी तारीफ की थी। रॉलिंस के साथ अगर पॉल का मुकाबला होगा तो फिर उन्हें फायदा होगा। पॉल को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। सैथ कंपनी के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अब देखना होगा कि मेनिया में लोगन पॉल और सैथ रॉलिंस का मुकाबला होगा या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications