Legend Questions Roman Reigns Schedule: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले कुछ साल से पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। फैंस उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन वो काफी कम नज़र आते हैं। अब तक 2025 में असली ट्राइबल चीफ की चुनिंदा अपीयरेंस देखने को मिली है। रेसलमेनिया (WrestleMania) बिल्डअप से भी रेंस गायब हैं। अब एक दिग्गज ने रोमन और उनके खराब शेड्यूल पर निशाना साधा है।
थोड़े समय पहले ही डिस्को इन्फर्नो ने सोशल मीडिया पर आकर रोमन रेंस की कड़ी आलोचना की है। वो साफ तौर पर रोमन की काफी कम अपीयरेंस होने से निराश हैं। इसी बीच इन्फर्नो ने WWE पर सवाल खड़े किए और बताया कि रोमन अब ब्रॉक लैसनर के मुकाबले भी पार्ट-टाइमर के तौर पर कम नज़र आते हैं। उन्होंने कहा,
"रोमन रेंस की WWE के साथ अभी किस तरह की डील है? वो एक साल में ब्रॉक लैसनर के मुकाबले भी कम काम करते हुए दिखाई देते हैं।"
आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:
WWE में रोमन रेंस ने 2025 में अब तक कितने मैच लड़े हैं?
रोमन रेंस के WWE में इस साल अब तक सिर्फ दो ही मैचों में हिस्सा लिया है। वो साल की शुरुआत में Raw के Netflix डेब्यू शो का हिस्सा बने थे। उन्होंने वहां पर सोलो सिकोआ के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हिस्सा लिया था। इसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर थी। रोमन रेंस ने बड़ी जीत दर्ज की और इसी के चलते दोबारा ट्राइबल चीफ बन गए।
रोमन रेंस ने इसके बाद 2025 के मेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया। वो इस मुकाबले को जीतने के लिए फेवरेट थे और उन्होंने कुल 4 एलिमिनेशन किए। बाद में सीएम पंक ने उन्हें बाहर कर दिया और इसके बाद सैथ रॉलिंस द्वारा उनपर खतरनाक हमला हुआ। इसी कारण से असली ट्राइबल चीफ एक्शन से बाहर हैं। अब WrestleMania करीब आ रहा है और फैंस रोमन का किसी स्टार के खिलाफ मैच ऑफिशियल होते हुए देखना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रोमन साल के सबसे बड़े इवेंट में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से ट्रिपल थ्रेट मैच में लड़ सकते हैं।