WrestleMania 40 में Roman Reigns के खिलाफ लड़ने के लिए मेगास्टार की WWE के साथ हुई सीक्रेट डील, दिग्गज ने किया बड़ा दावा

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में पिछले महीने द रॉक (The Rock) ने लगभग 4 साल बाद चौंकाने वाली वापसी की थी। पीपल्स चैंपियन की वापसी ने एक बड़े मैच की संभावना को बढ़ा दिया है। रेसलिंग दिग्गज डिस्को इंफर्नो (Disco Inferno) का मानना है कि थर्ड जनरेशन सुपरस्टार द रॉक, रेसलमेनिया (WrestleMania 40) में रोमन रेंस (Roman Reigns) से लड़ते हुए दिखेंगे।

पीपल्स चैंपियन ने हाल ही में The Pat McAfee शो में बात करते हुए बताया था कि WrestleMania 39 में उनका और रोमन रेंस का मैच लगभग फाइनल हो गया था। कुछ कारणों से इस प्लान को रद्द करना पड़ा था। शो में ही द रॉक ने कहा कि वो अगले साल WrestleMania 40 में रोमन रेंस का सामना करने के लिए तैयार हैं।

पिछले महीने WWE में वापसी के बाद द रॉक ने ऑस्टिन थ्योरी को कंफ्रंट किया और सैगमेंट के अंत में ग्रेट वन ने ए टाउन स्टार को पीपल्स एल्बो लगाया था। Keepin' It 100 पर डिस्को इंफर्नो ने बात करते हुए कहा कि द रॉक का WrestleMania 40 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस से सामना हो सकता है। दिग्गज ने अनुमान लगाते हुए कहा कि द रॉक की इस मैच को लेकर कंपनी के साथ डील हो चुकी होगी। उन्होंने कहा,

"क्या रोमन रेंस दोनों मेन इवेंट्स में कोडी रोड्स और द रॉक के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड कर सकते हैं? हां! यह संभव है। सोचिए, वो (द रॉक) हाल ही में शो में मौजूद थे। संभवतः द रॉक और कंपनी के बीच एक डील फाइनल हुई होगी। मुझे लगता है कि रॉक भी शो ऑफ द शोज़ में लड़ेगे।"

youtube-cover

WWE SmackDown के आगामी एपिसोड में वापसी करेंगे Roman Reigns

रोमन रेंस WWE SummerSlam 2023 PLE के बाद हुए SmackDown में आखिरी बार WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बने थे। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस 13 अक्टूबर को होने वाले SmackDown के एपिसोड का हिस्सा होंगे। पिछले हफ्ते WWE ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ऐलान किया कि ब्लू ब्रांड के आगामी एपिसोड में ट्राइबल चीफ दिखेंगे। निश्चित ही SmackDown का अगला एपिसोड बहुत ही रोचक होने वाला है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now