WWE Booking Of Jey Uso: WWE WrestleMania 41 जे उसो (Jey Uso) के लिए सफल साबित हुआ। उन्होंने मेगा इवेंट में गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। उसो ने अपने 15 साल के करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया। जे पिछले कुछ सालों से बढ़िया काम कर रहे हैं। खैर दिग्गज डिस्को इन्फर्नो ने अब उनकी बुकिंग पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि मेगा इवेंट के बाद उन्हें सही से बुक नहीं किया जा रहा है।
WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में जे उसो ने अपनी जीत पर खुशी जताई। इसके बाद सैमी ज़ेन ने वापसी की। सैमी ने कहा कि उन्हें जे के ऊपर गर्व है। सैमी ने जे को गले लगाया। इसके बाद जिमी उसो भी आए। तीनों ने जीत का जश्न मनाया। इसके हफ्ते लोगन पॉल के सैगमेंट में उसो आए। थोड़ी बहुत बातचीत के बाद जे ने पॉल को सुपरकिक लगा दी। जे को लेकर कंपनी का आगे का प्लान किसी को समझ नहीं आया है।
Keepin' It 100 OFFICIAL पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में डिस्को इन्फर्नो ने कंपनी द्वारा जे उसो की बुकिंग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,
WWE के साथ दिक्कत ये है कि वो कभी भी किसी को स्टार बनने पर मजबूर नहीं करना चाहतते हैं। जैस की कोई रियल में खुद को ऊपर उठा रहा हो। किसी को जब टाइटल दिया जाता तो उसके कैरेक्टर पर फिर काम नहीं किया जाता है। वो कुछ अन्य लोगों को उनके साथ जोड़ देते हैं और उस पर काम करना शुरू कर देते हैं। अगर आप रोस्टर को देखोगे तो जे उसो ने अपनी जगह खुद बनाई है। वो अब वर्ल्ड चैंपियन हैं। सैमी ज़ेन कहीं पर नहीं हैं। जे को इस समय कोडी रोड्स, ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंंस और ब्रॉन ब्रेकर जैसे टॉप स्टार्स की जरूरत है।
WWE Backlash 2025 में किसके साथ होगा जे उसो का मैच?
Backlash 2025 का आयोजन 10 मार्च को होने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहां पर जे उसो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं। कंपनी ने इसके संकेत दे दिए हैं।