WWE Raw Results (28 April 2025): WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड एकदम जबरदस्त रहा। शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और उनके फैक्शन ने एक टॉप स्टार को निशाना बनाया। Backlash के लिए कुछ मैच ऑफिशियल हो गए। इस आर्टिकल में हम Raw के नतीजों पर नज़र डालेंगे। WWE Raw रिजल्ट्स - सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन सैगमेंट के लिए रिंग में आए। सैथ ने खुद को इस इंडस्ट्री का फ्यूचर बताया। सैमी ज़ेन ने दखल दिया और दोस्त होने के नाते रॉलिंस को समझाने का प्रयास किया। सैथ ने सैमी को उनसे दूर रहने की सलाह दी, वरना उनके लिए चीजें अच्छी नहीं होंगी। सैथ ने WWE Raw के अंत से पहले जवाब मांगा। View this post on Instagram Instagram Post- रिया रिप्ली और रॉक्सेन परेज़ के बीच सिंगल्स मैच हुआ। अंत में जूलिया ने दखल देकर परेज़ को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुईं। जूलिया ने आकर रिप्ली पर अटैक किया और मैच DQ से खत्म हुआ। इयो स्काई ने आकर परेज़ और जूलिया पर हमला किया। रिया और स्काई ने हील स्टार्स को रिंग के बाहर कर दिया। - बैकस्टेज फिन बैलर, जेडी मैकडॉना से खुश नहीं थे कि उन्हें उनकी वापसी के बारे में नहीं बताया गया। बाद में लिव मॉर्गन ने आकर कहा कि बैलर और जेडी को टैग टीम टाइटल जीतने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने एक मैच बुक कराया। - लोगन पॉल ने रिंग में एंट्री की और WrestleMania में जीत पर बात की। उन्होंने जे उसो को निशाना बनाया। WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे ने रिंग में एंट्री की और लोगन की बेइज्जती की। लोगन ने वर्ल्ड टाइटल को लक्ष्य बनाया और उसो की बादशाहत खत्म करने का दावा किया। असली ब्लडलाइन मेंबर को गुस्सा आया और उन्होंने अपना खतरनाक रूप दिखते हुए लोगन पर सुपरकिक लगा दी। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। View this post on Instagram Instagram Post- फिन बैलर और जेडी मैकडॉना का टैग टीम मैच में वॉर रेडर्स से सामना हुआ। इस मुकाबले में कार्लिटो ने दखल देकर बैलर-मैकडॉना की मदद करने की कोशिश की। अंत में पेंटा ने आकर जेडी को टॉप रोप से नीचे पटका। वॉर रेडर्स ने फायदा उठाकर जेडी पर वॉर मशीन मूव लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। - बैकस्टेज पॉल हेमन ने सैमी ज़ेन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ब्रॉन ब्रेकर, सैमी से लड़ना चाहते हैं लेकिन वो उन्हें मुश्किल से बाहर निकाल सकते हैं। हेमन ने ज़ेन को इन सभी चीजों से दूर रहने और SmackDown का हिस्सा बनने ऑफर दिया। उन्होंने बताया कि सैमी अगर ब्लू ब्रांड में जाते हैं, तो उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए भविष्य में मैच मिलेगा। - बैकी लिंच ने रिंग में एंट्री की और बताया कि बेली पर असल में उन्होंने ही हमला किया था। बेली को वो पसंद नहीं करती हैं और लायरा वैल्किरिया उनके साथ टीम बना रही थी। इसी वजह से उन्होंने लायरा को भी आखिर धोखा दे दिया। लायरा ने दखल दिया और बैकी से बदला लेने के बारे में बात की। वैल्किरिया ने बताया कि वो WWE Backlash 2025 में अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगी। लायरा ने बैकी पर हमला किया और उनका पलड़ा भारी रहा। बाद में स्टेज एरिया पर बैकी ने आईसी चैंपियन पर अटैक कर दिया। View this post on Instagram Instagram Post- बैकस्टेज पेंटा और चैड गेबल की बहस हुई। पेंटा ने गेबल पर अटैक कर दिया। - स्टैफनी वकेर ने सिंगल्स मैच में आईवी नाइल का सामना किया और उन्हें SVB देकर हरा दिया। - बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा एजे स्टाइल्स और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मैच के संकेत मिले। - कैरियन क्रॉस ने बैकस्टेज सैमी ज़ेन से मुलाकात की और उन्हें सही फैसला लेने के लिए कहा। - पैट मैकेफी ने कमेंट्री टेबल पर चढ़कर प्रोमो कट किया। इसी बीच उन्होंने अपने सफर के बारे में बात की और बताया कि वो गुंथर से बदला लेंगे। उन्होंने निक एल्डिस को बुलाया। इसी बीच एल्डिस ने गुंथर से सस्पेंशन हटाया और मैकेफी के खिलाफ उनका WWE Backlash में मैच बुक किया। View this post on Instagram Instagram Post- बैकस्टेज सैमी ज़ेन और जे उसो की मुलाकात हुई। ज़ेन के जाने के बाद लोगन पॉल ने आकर जे उसो पर अटैक किया। - सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन रिंग में आए। इसी बीच सैथ ने सैमी को सही फैसला लेने के लिए कहा। सैमी ने उनके ऑफर को ठुकरा दिया। ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की। - सैमी ज़ेन और ब्रॉन ब्रेकर का मैच हुआ। यह काफी जबरदस्त रहा और अंत में सैमी पर ब्रेकर ने स्पीयर की बारिश कर दी। इसी के चलते रेफरी स्टॉपेज द्वारा ब्रेकर की जीत हुई। बाद में सैथ रॉलिंस ने भी सैमी पर अटैक करके चौंकाया। इस जानलेवा हमले से सैमी की हालत बिगड़ गई। View this post on Instagram Instagram Postइस तरह से WWE Raw का अंत हुआ।