WWE के मौजूदा चैंपियन ने किया प्यार का इजहार लेकिन बदले में मिला 'धोखा और आंसू', सबसे बड़े हील को रिंग में रोमांटिक अंदाज में मिली किस 

WWE Raw में मौजूदा चैंपियन के छलके आंसू (Photo: WWE.com)
WWE Raw में मौजूदा चैंपियन के छलके आंसू (Photo: WWE.com)

Dominik Mysterio Breaks Liv Morgan Heart: WWE Raw में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) का दिल इस हफ्ते बुरी तरह दिल टूट गया। उनके प्रेमी डॉमिनिक मिस्टीरियो ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसके बाद वो फूट-फूटकर रोने लग गईं। इस पूरे मामले को देखकर उनकी दुश्मन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) बहुत खुश हुईं।

तीन हफ्ते पहले रिया रिप्ली ने Raw में वापसी की। उनकी गैरमौजूदगी में लिव और डॉमिनिक की लिव स्टोरी शुरू हुई। लिव ने डॉमिनिक को पूरी तरह अपनी साइड करने के लिए काफी कुछ किया। पिछले हफ्ते शुरूआत में रिया ने मिस्टीरियो को नज़रअंदाज किया लेकिन बाद में उन्हें काले फूल का गुलाब देकर माफ कर दिया।

Raw में इस हफ्ते रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो को रिंग में लेकर आईं। रिया ने लिव से कहा कि अगर उन्हें मिस्टीरियो चाहिए तो वो उन्हें ले जा सकती हैं। लिव इसके बाद फैंस के बीच नज़र आईं। मौजूदा चैंपियन ने कहा कि उनके मन में मिस्टीरियो के लिए फीलिंग है।

लिव ने रिप्ली से कहा कि मिस्टीरियो जैसे हैंडसम स्टार्स, आपके जैसी नहीं बल्कि मेरे जैसी लड़की के पीछे आते हैं। ये बात सुनकर रिया को गुस्सा आ गया और वो लिव के पास जाने के लिए तैयार हुईं। हालांकि, डॉमिनिक ने उन्हें नहीं जाने दिया।

लिव ने डॉमिनिक से तीन मैजिकल शब्द बोलने के लिए कहा। इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही अलग था। डॉमिनिक ने कहा कि वो लिव से नफरत करते हैं और उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। मिस्टीरियो ने मॉर्गन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी जिंदगी खराब कर दी।

डॉमिनिक की ये बातें लिव मॉर्गन सहन नहीं कर पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक गए। मॉर्गन इसके बाद बैकस्टेज चली गईं। रिंग में रिया और डॉमिनिक बहुत खुश नज़र आए। मिस्टीरियो ने ये क्लियर कर दिया है कि वो रिप्ली के साथ रहेंगे। रिया ने अंत में मिस्टीरियो को किस भी किया।

WWE SummerSlam 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला

SummerSlam 2024 में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वहां पर डॉमिनिक भी मौजूद होंंगे। वो वहां पर बड़ा गेम खेल सकते हैं। मिस्टीरियो, रिया को धोखा देकर लिव के साथ जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये स्टोरी और मजेदार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications