WWE SummerSlam 2024 के लिए कट्टर दुश्मनों के बीच चैंपियनशिप मैच का ऐलान, आर-पार की लड़ाई में कौन लेगा अपना बदला?

WWE
WWE SummerSlam 2024 में होगा धमाकेदार मुकाबला (Photo: WWE.com)

Liv Morgan vs Rhea Ripley At SummerSlam 2024: WWE SummerSlam 2024 काफी नजदीक है। WWE के वीकली शोज में इस शो को लेकर तगड़ा बिल्डअप चल रहा है। खैर इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए एक और बहुत बड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

Ad
Ad

दरअसल WrestleMania XL के बाद रेड ब्रांड के एपिसोड में बैकस्टेज रिप्ली को इंजरी आ गई थी। लिव मॉर्गन ने उनके ऊपर अटैक किया था और इसके बाद उन्हें बड़ा झटका लगा। इसके अगले एपिसोड में रिया ने टाइटल छोड़ने का ऐलान कर अपनी चोट के बारे में बताया। 380 दिन तक वो चैंपियन रहीं थीं। अंत में उन्हें मजबूरी में इसे छोड़ना पड़ा था।

खैर बाद में बैटल रॉयल मैच जीतकर बैकी लिंच ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद King and Queen of the Ring 2024 में लिव ने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। तब से उनका टाइटल रन अच्छा चल रहा है। खास बात है कि उनकी डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ लव स्टोरीलाइन भी चल रही है।

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड के बाद कई चीजें बदल गईं। मेन इवेंट में डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन का मुकाबला रे मिस्टीरियो और ज़ेलिना वेगा से हुआ था। इस मुकाबले में डॉमिनिक और लिव ने जीत हासिल की। अंत में रिप्ली ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

Ad

Raw की इस हफ्ते की शुरूआत रिया रिप्ली ने की। रिप्ली ने लिव पर निशाना साधा और कहा कि वो मेरी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप लेकर घूम रही हैं। रिप्ली ने उन्हें रिंग में बुलाया। इस बीच डॉमिनिक आए। उन्हें फैंस द्वारा बू मिला। कुछ देर बाद लिव बड़ी स्क्रीन पर नज़र आईं। उन्होंने भी अपनी बात रखी और अपने रिवेंज टूर के बारे में बताया।

रिप्ली ने इसके बाद लिव मॉर्गन को SummerSlam 2024 में टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की। लिव मॉर्गन ने उनकी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। लिव ने ये भी कहा कि डॉमिनिक भी वहां पर होंंगे। रिप्ली ने इसके बाद कहा कि वो SummerSlam 2024 में लिव का करियर खत्म कर देंगी।

WWE SummerSlam 2024 में डॉमिनिक मिस्टीरियो किसका साथ देंगे?

लिव और रिप्ली की राइवलरी अब जबरदस्त हो गई है। बड़ा सवाल ये है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो का इसमें क्या रोल होगा। वो रिया से बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। SummerSlam 2024 में होने वाले मैच में उनकी दखलअंदाजी जरूर देखने को मिलेगी। अब देखना होगा कि वो रिया का साथ देंगे या लिव का।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications