WWE Raw में Roman Reigns के भाई को मौजूदा चैंपियन से मिला जबरदस्त ऑफर, तगड़ी टीम में होंगे शामिल?

Ujjaval
WWE Raw में जे उसो को मिला बड़ा ऑफर
WWE Raw में जे उसो को मिला बड़ा ऑफर

Jey Uso: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड द्वारा जे उसो (Jey Uso) ने अपनी नई शुरुआत की है। उन्होंने Raw में प्रोमो कट किया था। हालांकि, उन्हें लेकर सबसे रोचक चीज़ एक बैकस्टेज सैगमेंट में आई। दरअसल, डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) द्वारा उन्हें जजमेंट डे (Judgement Day) में शामिल होने का ऑफर मिल गया है।

Ad

जेडी मैकडॉनघ की जीत के बाद जजमेंट डे के सदस्य बैकस्टेज खुश नज़र आ रहे थे। इसी बीच डॉमिनिक मिस्टीरियो ने फैक्शन से थोड़ी देर के लिए अलग होकर जे उसो से बातचीत की। उन्होंने यहां जे उसो के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने बताया दोनों ही रेसलर्स को परिवार के कारण दिक्कतों का सामना पड़ा।

Ad

डॉमिनिक ने बताया कि उनके पिता रे मिस्टीरियो और जे उसो के पिता रिकिशी दोनों ही हॉल ऑफ फेमर्स हैं। डॉमिनिक कहना चाह रहे थे कि दोनों पर हमेशा से काफी भार रहा है। मिस्टीरियो ने अंत में जे के साथ समानताएं देखते हुए उन्हें जजमेंट डे में आने का ऑफर दिया। मौजूदा WWE NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन ने कहा कि अगर जे चाहें, तो वो (डॉमिनिक) अपने दोस्तों के पास जाकर जजमेंट डे में उसो की एंट्री को लेकर बात कर सकते हैं।

जे उसो को डॉमिनिक ने WWE Raw के सबसे डॉमिनेंट फैक्शन में शामिल होने का न्योता दिया है। जे ने इसपर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। आने वाले एपिसोड्स में जरूर जजमेंट डे के सदस्य जे को अपने साथ शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं। वो लगातार ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य की तारीफ कर सकते हैं और उन्हें साथ आने की समझाइश दे सकते हैं।

WWE Raw में Jey Uso ने Sami Zayn के साथ शेयर किया खास पल

Raw की शुरुआत रोमन रेंस के भाई जे उसो ने की। उन्होंने यहां अपने नए सफर को लेकर बात की और WWE Raw में आने का कारण बताया। सैमी ज़ेन ने एंट्री की और उन्होंने जे को नए सफर की शुरुआत करने पर बधाई दी। साथ ही हैंडशेक के लिए हाथ बढ़ाया। पहले उसो ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और इसी कारण सैमी जाने लगे लेकिन बाद में उन्होंने सैमी को हाथ मिलाने के लिए कहा। सैमी ने पूर्व ब्लडलाइन के सदस्य को गले लगा लिया। यह मोमेंट काफी खास था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications