WWE Royal Rumble 2022 में जबरदस्त वापसी के बाद Drew McIntyre की पहली पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE Royal Rumble 2022 में ड्रू मैकइंटायर ने की शानदार वापसी
WWE Royal Rumble 2022 में ड्रू मैकइंटायर ने की शानदार वापसी

WWE Royal Rumble 2022 में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने लगभग एक महीने बाद वापसी की। मेंस रंबल मैच में वो नजर आए। उन्हें देखकर सभी हैरान हो गए थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो वापसी करेंगे। इंजरी के कारण वो इस समय एक्शन से बाहर चल रहे थे। मेंस रंबल मैच में वापसी के बाद ड्रू मैकइंटायर ने ट्विटर पर पहली प्रतिक्रिया दी और खुशी जताई।

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने वापसी के बाद दी अपनी शानदार प्रतिक्रिया

मैकइंटायर ने इस रंबल मैच में 21वें नंबर पर एंट्री। करीब 19 मिनट तक वो रिंग में रहे थे। मैकइंटायर इस मैच के अंत तक रहे। ब्रॉक लैसनर ने सबसे अंत में उन्हें एलिमिनेट कर रंबल मैच जीता। ड्रू मैकइंटायर ने ट्विटर पर एक छोटा सा संदेश दिया। मैकइंटायर ने कहा कि उन्हें वापसी के बाद अच्छा लग रहा है। इसके अलावा उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ तस्वीर भी साझा की।

Ad

WWE Day 1 में मैकइंटायर ने इससे पहले अंतिम मैच लड़ा था। मैडकैप मॉस के साथ उनका मैच हुआ था। इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी। बैकस्टेज इसके बाद मॉस और कॉर्बिन ने मैकइंटायर पर अटैक किया था। बाद में पता चला की उनकी गर्दन में थोड़ा दिक्कत पहले से चल रही थी और उन्होंने इसे सही कराने के लिए ब्रेक लिया है।

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस बार WWE Royal Rumble 2022 का हिस्सा मैकइंटायर नहीं रहेंगे। मैल्टजर ने कहा था कि मैकइंटायर मेनिया से पहले वापसी करेंगे। किसी भी रिपोर्ट में उनकी वापसी की खबर नहीं थी। ये सभी खबरें झूठी साबित हुई और मैकइंटायर ने वापसी कर ली।

मैकइंटायर के लिए WWE ने बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। अब ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो एक्शन में नजर आएंगे। रंबल मैच में वापसी कर मैकइंटायर ने मॉस और कॉर्बिन को बुरी तरह पीटा। दोनों को एलिमिनेट किया और रिंग के बाहर भी अटैक किया। मैकइंटायर की वापसी से जरूर फैंस भी खुश हुए होंगे। अब देखना होगा कि ब्लू ब्रांड में मैकइंटायर अगला क्या कदम उठाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications