WWE के साथ Drew McIntyre के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा खुलासा, मौजूदा रिपोर्ट में नई डील को लेकर भी सामने आई जानकारी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मैकइंटायर के कॉन्ट्रैक्ट का ये अंतिम साल है। वो अब कंपनी के साथ नई डील के लिए भी तैयार हो गए है। ये खुलासा रिपोर्ट में हुआ है।

मैकइंटायर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। कंपनी के वो अब बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। दो बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी हासिल की। उन्हें सबसे बड़ी सफलता साल 2020 में हुए WrestleMania में मिली। यहां उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इस साल उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता था।

PWInsider में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार WWE के साथ ड्रू मैकइंटायर की मौजूदा डील अपने अंतिम साल में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE द्वारा मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों इसके लिए राजी हो गए है।

WWE में अभी तक ड्रू मैकइंटायर ने अच्छा काम किया

ड्रू मैकइंटायर ने साल 2007 में WWE को ज्वाइन किया था। साल 2009 में मेन रोस्टर में उनकी एंट्री हुई। साल 2014 में वो कंपनी से चले गए थे। ये पहला रन उनका कुछ खास नहीं रहा। मिड-कार्ड में ही उन्होंने प्रदर्शन किया। साल 2017 में एक अलग अंदाज में मैकइंटायर ने दोबारा WWE में वापसी की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बहुत सफलता हासिल की।

WWE WrestleMania 39 में मैकइंटायर का बड़ा मैच होगा। गुंथर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस और मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। गुंथर का टाइटल रन अभी तक शानदार रहा हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ड्रू इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनके फैंस खुश हो जाएंगे। पिछले कुछ समय से टाइटल भी मैकइंटायर हासिल नहीं कर पाए है। इस बार उनके पास टाइटल जीतने का सुनहरा मौका होगा। अब कुछ ही घंटे बाद पता चल जाएगा कि वो चैंपियन बनेंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links