"ब्रॉक लैसनर के साथ WWE फैंस के बीच में दोबारा फाइट करने लिए पूरी तरह तैयार हूं"

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को फेमस सुपरस्टार ने दी चुनौती
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को फेमस सुपरस्टार ने दी चुनौती

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अब ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ रीमैच चाहते हैं। मैकइंटायर ने साफ कर दिया है कि वो लैसनर के साथ दोबारा मुकाबला करने के लिए तैयार है। ब्रॉक लैसनर ने कुछ समय पहले ही WWE में वापसी की है। मैकइंटायर ने अभी तक रेड ब्रांड में बहुत अच्छा काम किया है। WWE ड्राफ्ट के दौरान मैकइंटायर को अब ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया है।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर दिया बड़ा बयान

पिछले साल WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर और मैकइंटायर के बीच जबरदस्त मैच WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में मैकइंटायर ने जीत हासिल कर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। पांच मिनट में लैसनर को मैकइंटायर ने हरा दिया था। हालांकि कोविड के कारण इस दौरान फैंस एरीना में मौजूद नहीं थे। इसके बाद लंबे समय के लिए WWE टीवी पर लैसनर नहीं आए थे। इस साल SummerSlam में लैसनर ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। इस समय रोमन रेंस के साथ लैसनर की राइवलरी चल रही है

द बंप शो में मैकइंटायर ने लैसनर को लेकर बात की। पूर्व WWE चैंपियन मैकइंटायर ने कहा,

मैं ब्रॉक लैसनर के साथ रिंग शेयर करने के लिए हमेशा उत्साहित रहूंगा। ब्रॉक लैसनर हर तरह से फिट है और उनके साथ मजा आता है। WrestleMania में मैंने पांच मिनट में उन्हें हरा दिया था। मैं अब लाइव ऑडियंस के सामने ब्रॉक लैसनर के साथ दोबारा लड़ना चाहता हूं। इस मैच के लिए पूरी तरह मैं तैयार हूं।

WWE ड्राफ्ट में इस बार कई सरप्राइज फैंस को देखने को मिले। रेड ब्रांड से अब ब्लू ब्रांड में मैकइंटायर आ गए है। इसके अलावा लैसनर ने भी ऐलान कर दिया है कि वो फ्री एजेंट के रूप में काम करेंगे। वैसे लैसनर और मैकइंटायर की राइवलरी दोबारा WWE में फैंस को देखने को मिल सकती है। ब्लू ब्रांड में जल्द ही रोमन रेंस के साथ मैकइंटायर की राइवलरी शुरू होगी। अगर मैकइंटायर यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे तो फिर लैसनर के साथ उनका रीमैच हो सकता है। इस राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आएगा।