WWE फैंस के लिए बुरी खबर, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

drew mcintyre return update
ड्रू मैकइंटायर की वापसी पर बड़ा अपडेट

WWE: ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को WWE टीवी पर आखिरी बार रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में देखा गया था। काफी लोगों का मानना है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है और साथ ही उनकी कंपनी में वापसी भी सवालों के घेरे में है। अब एक हालिया रिपोर्ट में उनकी वापसी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

एक पूर्व रिपोर्ट में कहा गया था कि द स्कॉटिश वॉरियर, Money in the Bank के बिल्ड-अप या इस इवेंट में वापसी कर सकते हैं। वहीं अब PWinsider ने रिपोर्ट करते हुए कहा है कि अभी मैकइंटायर की Raw में वापसी के संबंध में कुछ तय नहीं किया गया है।

मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। वो इस दौरान वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा Royal Rumble विजेता बने और WrestleMania को भी मेन इवेंट किया। उनका आखिरी मुकाबला इस साल मेनिया में ट्रिपल थ्रेट आईसी चैंपियनशिप मैच रहा, जहां गुंथर ने मैकइंटायर और शेमस को हराकर अपने आईसी टाइटल को रिटेन किया था।

पूर्व WWE राइटर ने Drew Mcintyre को सलाह दी

काफी लोगों का मानना है कि ड्रू मैकइंटायर को WWE में वापस आ जाना चाहिए, वहीं कुछ की नज़र में उन्हें अलग राह चुननी चाहिए। Legion of Raw पॉडकास्ट पर विंस रूसो ने कहा था कि वापस आने से पहले मैकइंटायर को एक लंबा ब्रेक लेना चाहिए।

उन्होंने कहा:

"जब आप ड्रू मैकइंटायर जैसी स्थिति में हों। वो मिलियनेयर हैं और उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। वो जानते हैं कि उन्हें खराब तरीके से बुक किया जा रहा है, जिससे उनका कंपनी में कद कमजोर पड़ता जा रहा है। मैं जानता हूं कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था। उन्हें अपने कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के बाद ब्रेक ले लेना चाहिए। आप अपने हिसाब से चीज़ों को करिए और माइंड को फ्रेश करते हुए कुछ सालों बाद वापसी कीजिए। उम्मीद है कि उस समय वापसी के बाद उनकी स्थिति बेहतर हो सकेगी।"

youtube-cover

2017 में ड्रू मैकइंटायर ने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए कंपनी में वापसी की थी। वो आगे चलकर कंपनी के बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बने और वो अब तक रोमन रेंस, एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर समेत कई टॉप सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now