Drew McIntyre Take Shot Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। उससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड शानदार रहा। हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन भी रिंग में नज़र आए। उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उनके सैगमेंट में ड्रू मैकइंटायर ने दखलअंदाजी की। दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। ड्रू ने रोमन के ऊपर भी खूब निशाना साधा और उनकी धज्जियां उड़ा दीं।
पॉल हेमन ने कहा कि रोमन रेंस अब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए वापस आ रहे हैं। उन्होंने रेंस के Royal Rumble मैच में जीत हासिल करने का दावा किया। हेमन ने कहा कि इस बड़े मुकाबले में वो पूरी तरह से रेंस के साथ हैं। हेमन ने रेंस की तारीफ में खूब कसीदे गढ़े और उन्होंने पूरी दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बताया। ड्रू मैकइंटायर ने इसके बाद अचानक एंट्री की। उन्होंने कहा कि वो ब्लडलाइन के डैडी हैं।
मैकइंटायर ने अपनी तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उन्होंने साल 2020 के रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस को एलिमिनेट किया था। इसके बाद ड्रू ने पॉल हेमन के ऊपर भी कुछ जुबानी हमले किए और उनका मजाक उड़ाया। ड्रू ने पॉल से कहा कि आप अपने साथी की बता देना कि वो उनकी हालत खराब कर उन्हें एलिमिनेट करने वाले हैं। हेमन ने समझा कि वो ये बात रेंस के लिए कह रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं था। ड्रू ने सीएम पंक का नाम लिया।
क्या 2025 के Royal Rumble मैच में जीत हासिल कर पाएंगे WWE दिग्गज रोमन रेंस?
पॉल हेमन ने कह दिया कि रोमन रेंस आगामी रंबल मैच में जीत हासिल करने वाले हैं। हालांकि, रेंस को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ने वाला है। जॉन सीना, सैथ रॉलिंस, सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े स्टार्स से उन्हें निपटना होगा। इसके अलावा नई ब्लडलाइन का सामना भी उन्हें मुकाबले के दौरान करना पड़ सकता है। 2020 के बाद से पहली बार रेंस इस मुकाबले का हिस्सा बनने वाले हैं। उनके प्रदर्शन पर सभी की नज़रें टिकी हैं। देखना होगा कि वो मैच में जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।