38 साल के WWE रेसलर ने 7 महीनों बाद Raw में की एंट्री, मौजूदा चैंपियन के साथियों को धराशाई करते हए फेमस Superstar को बचाया

Pankaj
WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने की एंट्री
WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने की एंट्री

Drew McIntyre: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मैट रिडल (Matt Riddle) का मुकाबला जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) के साथ हुआ। रिडल ने शानदर जीत हासिल की लेकिन लुडविग काइज़र (Ludwig Kaiser) ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने धमाकेदार एंट्री की और रिडल को बचाया। इस साल दूसरी बार वो रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र आए।

WrestleMania 39 में गुंथर ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर और शेमस के खिलाफ डिफेंड की थी। मैकइंटायर टाइटल हासिल करने में नाकाम रहे थे। इसके बाद वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। Money in the Bank 2023 में उन्होंने वापसी कर गुंथर के ऊपर हमला किया। उन्होंने संकेत दे दिए कि वो आगे जाकर गुंथर को टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Raw के एपिसोड में आकर मैकइंटायर ने इस बार बवाल मचाया। 2 जनवरी के बाद वो अब रेड ब्रांड में नज़र आए। करीब सात महीने बाद उन्होंने Raw में एंट्री की।

क्या WWE SummerSlam 2023 में होगा ड्रू मैकइंटायर का बड़ा मैच?

SummerSlam 2023 का आयोजन अगले महीने होगा। अब लगभग ये पता चल गया है कि गुंथर और मैकइंटायर का मुकाबला इस शो में होगा। गुंथर को चैंपियन के रूप में 380 दिन से ज्यादा हो गए। SummerSlam में उनकी बादशाहत को मैकइंटायर खत्म कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि ड्रू अपने नए कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। क्रिएटिव और पैसा दोनों मुद्दों पर उनकी कंपनी से बात नहीं बनी थी। शायद अब मामला सुलझ गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है।

मैकइंटायर के लिए पिछले कुछ साल कंपनी में शानदार रहे हैं। कंपनी ने उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। साल 2020 उनके लिए सबसे अच्छा रहा था। इस साल उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद मेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। अभी तक वो दो बार WWE चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। अब देखना होगा कि कंपनी ने उनके लिए आगे क्या प्लान बनाया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now