
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के साथ अपने रिश्ते को लेकर इस बार बड़ा बयान दिया। करीब एक दशक पहले विंस मैकमैहन ने ये घोषित किया था कि मैकइंटायर फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे। पिछले साल मैकइंटायर का भी ये सपना पूरा हो गया। पहले Royal Rumble मैच मैकइंटायर ने जीता और इसके बाद रेसलमेनिया (WrestleMania) 36 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की।
WWE में ड्रू मैकइंटायर ने पिछले साल बहुत नाम कमाया
मैकइंटायर की इस सफलता के पीछे विंस मैकमैहन का बहुत बड़ा रोल रहा है। विंस मैकमैहन ने हमेशा मैकइंटायर के ऊपर भरोसा जताया। ये बात खुद मैकइंटायर बहुत बार कह चुके हैं। पिछले साल टॉप बेबीफेस के रूप में मैकइंटायर ने काम किया और सभी का दिल जीत लिया। Inside The Ropes को मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया और विंस मैकमैहन के साथ रिश्ते को लेकर कहा,
विंस मैकमैहन ने मेेरे ऊपर बहुत भरोसा जताया। जब आपको मौके मिलते हैं तो फिर आप बॉस के ज्यादा करीब रहते हैं। इस दौरान आपको कई सैगमेंट्स भी मिलते हैं। रेड ब्रांड की शुरूआत करना, लंबे मैच लड़ना ये सब मेरे साथ हुआ। मुझे विंस मैकमैहन के ऑफिस में जाने का बहुत बार इस दौरान मौका मिला। वहां जाकर मुझे अच्छा लगा और मैंने अपना रिलेशन विंस के साथ बिल्ड किया। किसी भी जॉब में ये काम बहुत जरूरी होता है। WWE में तो खासतौर पर ये करना चाहिए। मैंने कई चीजें विंस मैकमैहन से सीखी।
जब भी मैं विंस के पास गया उन्होंने मुझसे कुछ ना कुछ अच्छा कहा। मैं हमेशा खुशी जताता था। मैं जब वहां से निकलता था तो मेरी फिलिंग बहुत अच्छी होती थी। इस पीरियड में मैंने बहुत कुछ सीखा। विंस मैकमैहन ने मेरे ऊपर बहुत भरोसा भी किया। उन्होंने टीवी पर मेरे कैरेक्टर को अच्छे से समझा। विंस ने जो मुझे डायरेक्शन दिया उस पर मैंने काम किया।
साल 2018 से रेड ब्रांड में ड्रू मैकइंटायर काम कर रहे हैं। इस बार WWE ड्राफ्ट में वो ब्लू ब्रांड में आ सकते हैं। इस बात की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।