WWE में 2 बार के चैंपियन Drew McIntyre के डेब्यू को 15 साल पूरे हुए, सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट डालकर दिग्गज से लिए मजे

Pankaj
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर की खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर की खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: 15 साल पहले 12 अक्टूबर, 2007 को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने WWE में डेब्यू किया था। ट्विटर पर मैकइंटायर ने एक खास वीडियो शेयर किया और शानदार कैप्शन भी दिया। मैकइंटायर अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। 2 बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी हासिल कर ली। WWE ने भी उन्हें अब पुश देना शुरू कर दिया है। कंपनी में पहला रन उनका कुछ खास नहीं रहा लेकिन दूसरे रन में उन्हें जबरदस्त सफलता मिली।

Ad

पिछले महीने Clash at the Castle इवेंट में मैकइंटायर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी कर दी और इस वजह से मैकइंटायर की हार हो गई थी। एक समय लगा था कि मैकइंटायर नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शानदार वीडियो

Extreme Rules में भी कुछ दिन पहले मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था। कैरियन क्रॉस के खिलाफ स्ट्रैप मैच में वो हार गए थे। 37 साल के मैकइंटायर ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। साल 2007 में ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैकइंटायर ने अपना डेब्यू किया था। मैकइंटायर ने कैप्शन में लिखा,

15 साल पहले एक बच्चे ने WWE में डेब्यू किया था। टाइटनट्रॉन ने इस दौरान मेरा नाम गलत लिया था। मुझे इस दौरान बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए। सबसे बड़ी बात है कि मैं 37 साल का हूं और शेमस से यंग लगता हूं।
Ad

शेमस ने भी मैकइंटायर की इस बात का जवाब तुरंत दिया।

Ad

Extreme Rules में मैकइंटायर की हार हो गई थी। ऐसा लग रहा है कि क्रॉस के साथ उनकी राइवलरी आगे भी जारी रहेगी। 5 नवंबर को सऊदी अरब में Crown Jewel इवेंट का आयोजन होगा। शायद क्रॉस और मैकइंटायर के बीच इस इवेंट में मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसा होगा तो फिर फैंस को एक बार फिर जबदस्त मैच देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications