WWE के साथ Drew McIntyre के फ्यूचर को लेकर अपडेट आया सामने, साल 2024 की शुरूआत में उठा सकते हैं बड़ा कदम

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Drew McIntyre: WWE के साथ ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) का फ्यूचर पिछले कई हफ्तों से अधर में लटका हुआ है। तमाम अफवाहों के बीच एक नई रिपोर्ट ने मैकइंटायर के भविष्य को लेकर अपडेट दिया है।

खबर सामने आई थी कि मैकइंटायर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट कुछ महीनों बाद खत्म हो जाएगा। WWE और ड्रू के बीच नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर समझौता भी हुआ। WWE ने जो नया कॉन्ट्रैक्ट पेश किया वो उन्हें पसंद नहीं आया। कहा जा रहा है कि पैसे और क्रिएटिव से वो खुश नहीं दिखे।

डेव मैल्टज़र के अनुसार इस बात की पूरी संभावना है कि सैथ रॉलिंस के खिलाफ फ्यूड की अफवाह के बाद मैकइंटार कंपनी छोड़ सकते हैं। Fightful Select ने अब इस स्थिति पर अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 की शुरूआत में मैकइंटायर की डील खत्म हो जाएगी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर WWE के साथ उनकी बात नहीं बनी तो फिर वो कहीं और विकल्प तलाशने को तैयार है।

कंपनी छोड़ने की अफवाहों के बीच मैकइंटायर को कंपनी ने Raw में ड्राफ्ट किया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पिछले कुछ सालों में ड्रू और कंपनी के बीच कई गलत कम्युनिकेशन भी हुए हैं। मैकइंटायर कई बार अपनी निराशा भी जाहिर कर चुके हैं।

WrestleMania 39 में अंतिम बार एक्शन में मैकइंटायर नज़र आए थे। गुंथर ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैकइंटायर और शेमस के खिलाफ डिफेंड की थी। मुकाबले में ड्रू ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि वो चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे।

WWE में साल 2020 Drew McIntyre के लिए अच्छा रहा था

अगर मैकइंटायर WWE से चले गए तो फिर ये बहुत बड़ा झटका कंपनी के लिए होगा। पिछले कुछ साल ड्रू के लिए बहुत शानदार रहे हैं। वो कंपनी के अब बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। साल 2020 उनके लिए अच्छा रहा था। इस साल उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। खैर अब देखना होगा कि मैकइंटायर के फ्यूचर को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications