WWE रिंग में हाल ही में वापसी करने वाले रेसलर ने Raw में धमाकेदार मैच से पहले दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE Money in the Bank में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। पिछले हफ्ते वो रॉ (Raw) में भी नज़र आए। अब इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड से पहले उन्होंने खास संदेश भेजा है।

Ad

Money in the Bank में गुंथर और मैट रिडल के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। गुंथर ने शानदार मैच में अपने टाइटल को रिटेन किया। इसके बाद मैकइंटायर ने धमाकेदार एंट्री की थी। उन्होंने फैंस ने बहुत चीयर किया था। अंत में गुंथर को उन्होंने जबरदस्त क्लेमोर दिया था।

इस हफ्ते Raw में मैट रिडल और जियोवानी विंची का मैच हुआ था। रिडल ने अच्छी जीत हासिल की। मैच के बाद लुडविग काइजर ने रिडल पर अटैक किया। ड्रू मैकइंटायर ने आकर इम्पीरियम के सदस्यों को धराशाई करके मैट को बचाया। साथ ही गुंथर को कंफ्रंट किया।

इस हफ्ते भी Raw में बहुत बड़ा मैच होगा। मैकइंटायर और रिडल का मुकाबला काइजर और विंची के साथ होगा। इस मुकाबले से पहले मैकइंटायर ने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने इस हफ्ते एपिसोड में खोए हुए समय की भरपाई करने की कसम खाई।

Ad

क्या WWE SummerSlam में होगा ड्रू मैकइंटायर का बड़ा मैच?

मैकइंटायर की वापसी धमाकेदार अंदाज में हुई है। एक बात तय है कि अब उन्हें पुश दिया जाएगा। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर उनकी अब नजरें हैं। SummerSlam 2023 में गुंथर के साथ उनका मुकाबला हो सकता है। गुंथर को चैंपियन के रूप में बहुत लंबा समय हो गया। SummerSlam में उनकी बादशाहत को मैकइंटायर खत्म कर सकते हैं।

WrestleMania 39 में अंतिम बार WWE रिंंग में ड्रू ने मैच लड़ा था। गुंथर ने अपने टाइटल को शेमस और उनके खिलाफ डिफेंड किया था। ड्रू चैंपियन बनने में नाकाम रहे थे। इसके बाद वो अचानक रिंग से गायब हो गए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि वो अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। अब शायद उनके और कंपनी के बीच चीजें सही हो गईं है। देखना होगा कि ड्रू को तगड़ा पुश मिलेगा या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications