2 महीने से गायब चल रहे Drew McIntyre को मिला WWE का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट, Money in the Bank 2023 से पहले दिखेगा जलवा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Drew McIntyre: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। शो में कई तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलेंगे। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ी बात है कि इस बार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस बीच पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बर्लिन में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 में शिरकत करेंगे।

WrestleMania 39 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा ड्रू मैकइंटायर थे। गुंथर ने शेमस और मैकइंटायर को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। इसके बाद से WWE टीवी पर ड्रू नज़र नहीं आए। पिछले महीने ड्राफ्ट में उन्हें रेड ब्रांड में डाला गया था।

खैर खबर सामने आई थी कि वो अपने नए कॉन्ट्रैक्ट से बिल्कुल भी खुश नहीं है। क्रिएटिव और पैसा दोनों मुद्दे उन्हें अच्छे नहीं लगे। अब ये ऐलान किया गया है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कंपनी की ओर से विशेष ओलंपिक वर्ल्ड खेल में उपस्थित होंगे। प्रेस विज्ञप्ति द्वारा एक बयान दिया गया। मैकइंटायर ने भी अपनी तरफ से बात रखी थी।

मैकइंटायर पिछले दो महीने से WWE टीवी पर नहीं दिखे, हालांकि आने कुछ हफ्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

PWInsider ने हाल ही में मैकइंटायर की वापसी को लेकर बड़ी बात कही थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि Money in the Bank 2023 के दौरान मैकइंटायर वापसी कर सकते हैं। कंपनी ने उनके लिए प्लान तैयार किया है। इस रिपोर्ट से लग रहा है कि वो Money in the Bank में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं।

WWE रिंग में Drew McIntyre की वापसी कब होगी?

मैकइंटायर अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। साल 2020 सबसे ज्यादा बेहतर उनके लिए रहा था। उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद मेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। खैर फैंस उनकी वापसी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। देखना होगा कि WWE टीवी पर उनकी वापसी कब होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now