WWE Clash at the Castle में Roman Reigns के साथ मुकाबले से पहले Drew McIntyre ने अनोखा संदेश देकर किया हैरान, फैंस को मिलेगा सरप्राइज 

Pankaj
WWE Clash at the Castle में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Clash at the Castle में होगा तगड़ा मुकाबला

Drew McIntyre: WWE Clash at the Castle का आयोजन 3 सितंबर को होगा। इस इवेंट में कई शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा मुकाबला यहां रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच होगा। मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच इस इवेंट में WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मैकइंटायर इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस को बड़ा झटका लगेगा। खैर इस इवेंट से पहले मैकइंटायर ने अपनी बात भी रख दी है।

WWE Clash at the Castle से पहले ड्रू मैकइंटायर ने वीडियो पोस्ट किया

SummerSlam से पहले 29 जुलाई को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैकइंटायर ने टाइटल शॉट प्राप्त किया था। SummerSlam में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मुकाबला हुआ था। रोमन रेंस की जीत हो गई। कई लोगों का मानना है कि अब रेंस का टाइटल रन खत्म हो जाएगा। वैसे भी WWE Clash at the Castle का आयोजन 3 सितंबर को होगा। 30 साल बाद यूके में किसी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। फैंस इस बार यूके में मैकइंटायर का सपोर्ट करेंगे।

मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया है। वर्कआउट यहां पर महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि आप बैकग्राउंड ट्रैक पर ध्यान दीजिए। मैकइंटायर ने अपनी ऑरिजिनल थीम ब्रोकन ड्रीम्स इस वीडियो में लगाई है। एक शानदार कैप्शन के साथ उन्होंने इवेंट का हैशटैग भी लगाया है।

अब इस वीडियो के जरिए मैकइंटायर ने रोमन रेंस को चेतावनी भी दे दी है। अभी तक इस राइवलरी में दोनों का दबदबा रहा है। पहले मैकइंटायर ने रोमन रेंस पर हमला किया था। पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने मैकइंटायर की हालत खराब कर दी थी। अब इन दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में बहुत मजा आएगा। मैकइंटायर को द उसोज और सैमी जेन से भी सचेत इस मुकाबले में रहना पड़ेगा। पिछले हफ्ते सैमी जेन ने भी मैकइंटायर को जबरदस्त किक मारी थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।