WWE SmackDown में Roman Reigns द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद Drew McIntyre की पीठ पर लगी चोट के निशान सामने आए

Pankaj
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर के ऊपर हुआ तगड़ा अटैक
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर के ऊपर हुआ तगड़ा अटैक

Drew McIntyre: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। मेन इवेंट में उन्होंने जीत हासिल की लेकिन इसके बाद उनकी जमकर पिटाई हुई। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज ने उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया। सैमी जेन ने भी इस दौरान हाथ साफ किया और जबरदस्त किक मैकइंटायर को मारी। पिछले हफ्ते मैकइंटायर ने रोमन रेंस के ऊपर अटैक किया था। इस बार रोमन रेंस ने अपना बदला ले लिया।

WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर की हालत हुई खराब

रोमन रेंस द्वारा किए गए हमले के बाद मैकइंटायर की बॉडी पर कई निशान पड़ गए। ट्विटर पर पोस्ट की गई वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है।

SmackDown का मेन इवेंट इस बार जबरदस्त रहा। मैकइंटायर और सैमी जेन ने फैंस को अच्छा मैच दिया। इस मैच में बहुत एक्शन देखने को मिला और अंत में सैमी जेन को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रोमन रेंस ने आकर मैकइंटायर पर अटैक किया। मैकइंटायर ने रोमन रेंस को भी पटक दिया लेकिन द उसोज ने उनके ऊपर पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद तो मैकइंटायर की हालत खराब हो गई। रोमन रेंस, द उसोज और सैमी जेन ने मैकइंटायर को एक भी मौका वापसी का नहीं दिया। मैकइंटायर के ऊपर चेयर से भी हमला किया गया। अंत में रोमन रेंस ने अपना लॉक भी मैकइंटायर को लगाया। मैकइंटायर के शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

3 सितंबर को Clash at the Castle इवेंट का आयोजन होगा। मैकइंटायर का मुकाबला यहां रोमन रेंस के साथ WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस मैच में जीत हासिल करने के लिए मैकइंटायर पूरी तैयारी कर रहे हैं। फैंस को इस मैच में बहुत मजा आएगा क्योंकि इसका इंतजार फैंस बहुत लंबे समय से कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है। यानी की मैकइंटायर के पास चैंपियन बनने का अच्छा मौका होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links