Drew McIntyre ने WWE के मौजूदा चैंपियन को दी चुनौती,13 साल पहले हासिल किए गए टाइटल को दोबारा जीतने की जताई इच्छा

Pankaj
पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की खास प्रतिक्रिया
पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। इस हफ्ते रॉ (Raw) का एपिसोड नहीं हुआ। उसकी जगह एक खास वीडियो पैकेज चलाया गया था। जिसमें साल 2022 के कुछ खास मोमेंट्स दिखाए गए थे। सेटेलाइट के जरिए मैकइंटायर ने भी अपनी बात रखी और अपने फ्यूचर प्रतिद्वंदी के बारे में बताया।

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दिया बहुत बड़ा बयान

मैकइंटायर ने कहा कि वो मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर के साथ मुकाबला लड़ना चाहते हैं। ये दोनों सुपरस्टार इस समय एक ही ब्रांड में काम कर रहे हैं। आने वाले समय में दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस राइवलरी में बहुत मजा फैंस को आएगा। दोनों बहुत ही तगड़े सुपरस्टार हैं। खैर मैकइंटायर ने कहा,

मेरी नजरें अब गुंथर के ऊपर है। मैं उनके साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ना चाहता हूं। मैंने सोशल मीडिया पर उनकी और शेमस की बातचीत देखी थी। वहां क्या हुआ मुझे सब पता है। मैंने इनकी बैटल देखी। मैं पहले भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत चुका हूं। गुंथर के खिलाफ जाकर फिर से इसे हासिल करना चाहता हूं।
Ad

मैकइंटायर ने इससे पहले साल 2009 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। शायद ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी। जॉन मॉरिसन को उन्होंने हराया था। गुंथर का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। मेन रोस्टर में कदम रखने के बाद बहुत जल्द उन्होंने ये टाइटल हासिल कर लिया था। अभी तक उन्होंने शानदार अंदाज में इसे डिफेंड किया है। उम्मीद है कि आगे भी उनका ये रन अच्छा रहेगा।

मैकइंटायर के लिए कंपनी में पिछले कुछ साल अच्छे रहे। दो बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन का वो हिस्सा रहे। इस साल सितंबर में रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी अच्छी रही थी। WWE Clash at the Castle इवेंट में दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी कर दी थी। इस वजह से मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications