WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अभी भी अपनी इंजरी पर काम कर रहे हैं। पूरी तरह वो अभी भी फिट नहीं है। रोड टू WrestleMania के दौरान ही वो अपनी इंजरी पर काम करेंगे। इस समय हैप्पी कॉर्बिन (Happy Corbin) और मैडकैप मॉस के साथ मैकइंटायर की राइवलरी चल रही है। पिछले महीने डे 1 (Day 1) इवेंट में मैकइंटायर ने मॉस को हराया था। इसके बाद मॉस और कॉर्बिन ने बैकस्टेज में मैकइंटायर पर खतरनाक हमला किया था।WWE Royal Rumble इवेंट में मैकइंटायर ने सरप्राइज एंट्री की थीपहले लगा था कि सच में मैकइंटायर की गर्दन में चोट लग गई लेकिन बाद में इस बात का खुलासा हुआ था। दरअसल ये स्टोरीलाइन का हिस्सा था। मैकइंटायर की गर्दन में पहले से काफी दिक्कत हो रही थी और इसे सही करने के लिए ही उन्होंने ब्रेक लिया था। ऐसा लगा था कि लंबे समय बाद ही मैकइंटायर की वापसी होगी लेकिन Royal Rumble इवेंट में उन्होंने सरप्राइज एंट्री की।मेंस रंबल मैच में मैकइंटायर ने एंट्री की थी और अंत तक वो रहे थे। लैसनर ने अंत में मैकइंटायर को एलिमिनेट किया था। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैकइंटायर अभी शत प्रतिशत फिट नहीं है। रोड टू WrestleMania के दौरान मैकइंटायर का शेड्यूल भी काफी लाइट रहेगा। मैल्टजर ने कहा कि WrestleMania 38 में मैकइंटायर का मुकाबला हैप्पी कॉर्बिन के साथ होगा। इसके बाद रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी।Drew McIntyre@DMcIntyreWWEIt's good to be back…#RoyalRumble1:31 AM · Jan 30, 202212141699It's good to be back…#RoyalRumble https://t.co/lIsY4IjwYCElimination Chamber इवेंट में भी ड्रू मैकइंटायर एक्शन में नजर आएंगे। इस इवेंट में मैकइंटायर का मुकाबला मैडकैप मॉस के साथ होगा। ये रीमैच फैंस को देखने को मिलेगा। उम्मीद के मुताबिक इस बार भी मैकइंटायर जीत हासिल कर लेंगे। हालांकि उन्हें हैप्पी कॉर्बिन से सावधान रहना होगा। मैकइंटायर के लिए पिछले दो साल बहुत सही रहे। WWE चैंपियन वो बने और इसके बाद भी लगातार टाइटल पिक्चर में नजर आए। रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी सभी देखना चाहते हैं। कुछ महीने बाद ही ये राइवलरी फैंस को WWE रिंग में देखने को मिलेगी। फिलहाल सभी उम्मीद कर रहे हैं कि मैकइंटायर जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो जाएं।