"Crown Jewel में Roman Reigns को अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह हराना चाहिए"- WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया

Dutch Mantell: WWE Crown Jewel इवेंट में फैंस को बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) यहां अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। लोगन पॉल (Logan Paul) का ये WWE में तीसरा मुकाबला होगा। जब इस मैच का ऐलान किया गया था तब सभी हैरान रह गए थे। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि लोगन पॉल को इतनी जल्दी बड़ा मैच मिल जाएगा। खैर WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने अब बड़ा बयान दे दिया है।

Ad

WWE दिग्गज डच मेंटल की खास प्रतिक्रिया सामने आई

IMPAULSIVE podcast में कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस गेस्ट बनकर आए थे। यहीं से लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच कहानी शुरू हुई थी। लोगन पॉल ने यहां पर रोमन रेंस के साथ मैच लड़ने की बात कही थी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच ने दोनों के बीच मैच का ऐलान कर दिया था। आपको बता दें कि Crown Jewel का आयोजन सऊदी अरब में होगा।

Smack Talk के हालिया एपिसोड में डच मेंटल ने रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच मैच को लेकर कहा,

मुझे लगता है कि हील-बेबीफेस रोल अब बदल गया है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी-कभार आपके लिए काम करते हैं। ये आपके लिए मैजिक कर जाते हैं। इस बिजनेस में फैंस भी ऐसा चाहते हैं। लोग पॉल लगभग हील इस समय है और रोमन रेंस बेबीफेस हैं। ऐसा फैंस की वजह से है। फैंस चाहते हैं कि लोगन पॉल को Crown Jewel में रोमन रेंस बुरी तरह हरा दें।

youtube-cover
Ad

डच मेंटल ने आगे कहा,

लोगन पॉल को अगर हमेशा WWE में काम करना है तो फिर माइक स्किल दिखानी होगी। माइक स्किल उनकी तगड़ी है। इसका प्रयोग करते हुए उन्हें फैंस के खिलाफ जाना चाहिए। फैंस के खिलाफ वो जाएंगे तो इसका फायदा उन्हें आगे मिलेगा। आप सभी को पता है कि WWE में बने रहने के लिए फैंस का कितना महत्व है।

आपको बता दें इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में लोगन पॉल और रोमन रेंस का आमना-सामना होगा। यहां कुछ ना कुछ बवाल जरूर देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications