WWE दिग्गज ने Draft में SmackDown के बेस्ट पिक्स को लेकर दी प्रतिक्रिया, Roman Reigns के अलावा इन स्टार्स को ब्लू ब्रांड के लिए बताया बेहतरीन 

रोमन रेंस को ड्राफ्ट में सबसे पहले चुना गया
रोमन रेंस को ड्राफ्ट में सबसे पहले चुना गया

Roman Reigns: रेसलिंग दिग्गज डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने हाल ही में बताया कि WWE ड्राफ्ट (Draft) में स्मैकडाउन (SmackDown) की तरफ से रोमन रेंस (Roman Reigns) & बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के अलावा और कौन सा सुपरस्टार बेस्ट पिक था। पिछले हफ्ते SmackDown में हुए ड्राफ्ट में रोमन रेंस और बियांका ब्लेयर को ब्लू ब्रांड का हिस्सा बनाया गया था। देखा जाए तो बियांका ब्लेयर इस वक्त Raw विमेंस चैंपियन हैं।

Ad

यही कारण है कि उनको ड्राफ्ट के जरिए SmackDown का हिस्सा बनाना काफी हैरान कर देने वाला फैसला था। Sportskeeda Wrestling के SmackTalk पर बात करते हुए डच मैंटेल ने उन सुपरस्टार्स के नाम लिए जो उनके अनुसार ड्राफ्ट में SmackDown के लिए बेस्ट पिक्स रहे हैं।

youtube-cover
Ad

डच मैंटेल ने कहा-

"रोमन और बियांका के अलावा उन्होंने ड्राफ्ट में कुछ बेहतरीन सुपरस्टार्स का चुनाव किया। मुझे नहीं लगता है कि मोंटेज फोर्ड खराब चॉइस हैं। और मुझे लगता है कि बॉबी लैश्ले और एजे स्टाइल्स अच्छे पिक्स थे। और बेली। वो लोग कुछ अच्छे पिक्स थे लेकिन वो लोकप्रियता के मामले में रोमन रेंस और यहां तक कोडी रोड्स के आस-पास भी नहीं है। लेकिन अगर उन लोगों को एक साथ देखा जाए तो यह फायदे का सौदा है।"

रोमन रेंस ने WWE SmackDown में ड्राफ्ट किए जाने के बाद ट्विटर के जरिए दी प्रतिक्रिया

Ad

रोमन रेंस पूरे WWE Draft 2023 में सबसे पहले पिक थे। चूंकि, ट्राइबल चीफ SmackDown में ही बने रहने वाले हैं, इसलिए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी इसी ब्रांड का हिस्सा होगा। इसी प्रकार, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप Raw का मुख्य टाइटल होगा।

बता दें, रोमन रेंस ने WWE ड्राफ्ट में सबसे पहले चुने जाने के बाद ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया दी और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो हर चीज़ में नंबर वन हैं। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस अगले महीने सऊदी अरब में होने जा रहे Night of Champions इवेंट में अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड कर सकते हैं। यह देखना रोचक होगा कि इस इवेंट में उनका प्रतिद्वंदी कौन होने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications