WWE के पूर्व मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने बताया कि WWE किस तरह रोंडा राउजी (Ronda Rousey) की माइक में बोलने की साफ तौर पर दिख रही कमियों को छुपा रहा है। हाल ही में हुए स्मैकडाउन (SmackDown) में हुए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी की बेइज्जती करने की पूरी कोशिश की थी। क्वीन ने केंडो स्टिक से रोंडा राउजी पर कुछ हमले किए लेकिन रोंडा राउजी ने पलटवार करते हुए केंडो स्टिक से उनके ऊपर ही अटैक कर दिया । ड्रू गुलक ने इस दौरान बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन रोंडा राउजी ने उन्हें आर्मबार में फंसाकर 'आई क्विट' मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।डच मेंटल ने स्पोर्ट्सकीड़ा के इस सप्ताह के रेसलिंग शो स्मैकटॉक मे रिक उचिनो और सिड पुलर III के साथ इस सैगमेंट के बारे में बात की। SmackDown के ओपनिंग सैगमेंट मे रोंडा राउजी की तुलना में शार्लेट फ्लेयर ने माइक पर ज्यादा समय लिया जिससे साफ पता चल रहा था कि WWE रोंडा की कमियों को छुपा रहा है। "उनके ऐसा करने की वजह सिर्फ रोंडा राउज़ी को कवर करना था। उनकी माइक पर बोलने की कमियों को छुपाना था, क्योंकि वो इसमें इतनी अच्छी नहीं है। वे माइक पर इनसिक्योर और अजीब नजर आईं जैसे कि वह स्क्रिप्ट में लिखें शब्दों को याद कर रही हों "WWE WrestleMania Backlash में होगा शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी का मैचWWE@WWENext week on #SmackDown!@MsCharlotteWWE @RondaRousey4461506Next week on #SmackDown!@MsCharlotteWWE @RondaRousey https://t.co/5bWm6E236hWWE WrestleMania Backlash में होने वाले मुकाबले से पहले दोनों सुपरस्टार एक बहुत ही अलग प्रकार का 'बीट द क्लॉक चैलेंज' का हिस्सा होने वाली हैं। जहां दोनों अपने-अपने सबमिशन होल्ड के जरिए अपने विरोधी को जल्द से जल्द आई क्विट कहने पर मजबूर करेंगीं। निश्चित ही SmackDown का एपिसोड बहुत ही रोचक होगा। आपको बता दें कि शार्लेट फ्लेयर ने WrestleMania में रोंडा राउजी को हराया था। अब दोनों सुपरस्टार्स का मुकाबला WrestleMania Backlash में होगा। दोनों के बीच आई क्विट मुकाबला होने वाला है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।