क्या WWE ने चली डीन एम्ब्रोज के खिलाफ एक बड़ी चाल?

Ankit
Enter caption

क्या कभी किसी ने सोचा था कि साल 2019 में डीन एम्ब्रोज कंपनी को छोड़ सकते हैं नहीं ना, लेकिन ऐसा हो रहा है क्योंकि एम्ब्रोज ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। रैसलमेनिया 35 के बाद एम्ब्रोज का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा , इसकी पूरी जानकारी WWE ने सोशल मीडिया पर भी दी है।

Ad

हालांकि अब लगभग तय है कि एम्ब्रोज कंपनी को छोड़ने वाले हैं लेकिन WWE में कभी भी उलटफेर हो सकता है। PWTorch के वेड कैलर ने बताया है कि आखिरी क्यों WWE ने एम्ब्रोज द्वारा कॉन्ट्रैक्ट ना साइन करने की खबर को सबसे सामने एलान किया।

पूर्व WWE चैंपियन ने अपनी चोट के बाद पिछले साल समरस्लैम के दौरान वापसी की, पिछले पांच साल से एम्ब्रोज मेन रोस्टर का अहम हिस्सा रहे हैं। एम्ब्रोज ने अपनी रैसलिंग स्किल्स से कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को ढेर किया है। WWE के ग्रेंड स्लैम चैंपियन एम्ब्रोज ने अब नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया है।

खबरों की माने तो एम्ब्रोज क्रिएटिव टीम से नाराज है क्योंकि उनको रिंग में कोई अच्छा रोल नहीं दिया गया है। देखा जाए तो अगर WWE से एम्ब्रोज चले जाते हैं तो कंपनी काफी कुछ खो देगी क्योंकि एम्ब्रोज को फैंस काफी पसंद करते हैं।

PWTorch के वेड कैलर ने कहा कि पांच साल से मेन कार्ड में काम कर रहे एम्ब्रोज और कंपनी के बीच क्या चल रहा है ये जानना जरुरी है। हालांकि कंपनी चाहती होगी कि एम्ब्रोज कंपनी को ना छोड़े। बताया जा रहा है कि एम्ब्रोज और कंपनी के बीच अंदरूनी चर्चा चल रही है। शायद WWE ने इसलिए एलान किया हो कि इसके बाद, बात अच्छे से बन जाए। हालांकि ये बात सच है कि वो जाने वाले हैं लेकिन अंतिम मौकों पर कुछ भी हो सकता है।

खैर, सोशल मीडिया और सरे आम एम्ब्रोज के कॉन्ट्रैक्ट ना साइन करने की खबर को एलान करना WWE की चाल हो सकती है। हालांकि ये माना जा रहा है कि इस खबर से शायद एम्ब्रोज एक बार फिर से कंपनी से बात करें या फिर ये एक स्टोरीलाइन का हिस्सा भी हो सकता है, देखना होगा कि रैसलमेनिया के बाद क्या होता है।

Get WrestleMania 35 News in Hindi here

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications