WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में ऐज और सैथ रॉलिंस की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है। फैंस को अब एक और अंतिम मैच देखने को मिलेगा। लगातार दो हफ्तों से ऐज (Edge) को सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) चैलेंज कर रहे थे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सैथ रॉलिंस के सैगमेंट के बाद ऐज ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली। ऐज ने ट्विटर के जरिए बयान दिया कि वो अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। WWE दिग्गज ऐज अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे, सैथ रॉलिंस को मिलेगी चुनौतीSummerslam में ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। इस मैच में ऐज ने जीत हासिल की थी। इसके बाद MSG में हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच रीमैच देखने को मिला। यहां सैथ रॉलिंस की जीत हो गई लेकिन ऐज की हालत खराब हो गई थी। ऐज को स्ट्रेचर के जरिए ले जाया गया था।पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में सभी ने सोचा था कि ये राइवलरी खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सैथ रॉलिंस ने ऐज को एक बार फिर अंतिम मैच के लिए चुनौती दे दी। इस हफ्ते भी सैथ रॉलिंस ने जमकर ऐज की बेइज्जती की। सैथ रॉलिंस ने कहा कि अगर वो सामने नहीं आएंगे तो फिर वो उन्हें ढूंढने जाएंगे। सैथ रॉलिंस ने बहुत बड़ी धमकी ऐज को दे दी थी। इस सैगमेंट के तुरंत बाद ऐज ने ट्विटर जवाव दे दिया। Extreme Rules के बाद होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ऐज वापसी करेंगे।Adam (Edge) Copeland@EdgeRatedRI’ll see you at #SmackDown next week6:22 AM · Sep 25, 20216732910I’ll see you at #SmackDown next weekऐज और सैथ रॉलिंस के बीच अगले हफ्ते फिर से बवाल देखने को मिलेगा। फैंस को बहुत मजा अगले हफ्ते आएगा। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि ऐज कुछ दिन बाद Raw में नजर आएंगे। सैथ रॉलिंस के साथ राइवलरी के बाद शायद वो रेड ब्रांड में एंट्री कर सकते हैं। रेड ब्रांड में उनके कई ड्रीम मैच बचे हुए है। अब फैंस अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। ऐज जरूर अपना बदला सैथ रॉलिंस से लेंगे।