ऐज और रॉलिंस की शानदार राइवलरीWWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में ऐज (Edge) को हार मिली थी। ऐज को हराने में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का बहुत बड़ा हाथ रहा क्योंकि रॉलिंस ने ऐज के ऊपर अटैक कर दिया था। इस हफ्ते WWE ब्लू ब्रांड में दोनों का आमना-सामना हुआ और ऐज ने अपना गुस्सा निकाला। हालांकि रॉलिंस ने अंत में हमेशा की तरह चतुराई दिखाई और रिंग से भाग गए। ऐज काफी गुस्से में इस बार नजर आए और उन्होंने शानदार प्रोमो भी दिया।.@EdgeRatedR has heard enough!!!#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/uMHPd9wMzH— WWE (@WWE) July 24, 2021WWE दिग्गज ऐज ने सैथ रॉलिंस को दी धमकीWWE SmackDown में ऐज और रॉलिंस की राइवलरी को पहले ही टीज कर दिया गया था। ऐज की वापसी से रॉलिंस बिल्कुल खुश नहीं थे। ऐज को जब यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका मिला तब भी रॉलिंस ने कई आरोप लगाए। रॉलिंस ने कहा कि वो डिजर्व करते हैं। Money in the Bank के मेन इवेंट में रॉलिंस ने ऐज के ऊपर अपना गुस्सा दिखाया और इस वजह से ऐज की हार हुई थी।"Nothing would make me happier than to crush your dreams."#SmackDown @WWERollins @EdgeRatedR pic.twitter.com/qmRIhujsHT— WWE (@WWE) July 24, 2021ऐज ने इस हफ्ते एंट्री कर अपनी हार के बारे में बताया और रॉलिंस को दोषी ठहराया। फैंस को भी ऐज ने शुक्रिया कहा। इसके बाद रॉलिंस भी बाहर आए और ऐज का मजाक बनाया। ऐज ने रॉलिंस को रिंग में बुलाया और कहा कि वो उनके ऊपर बिल्कुल भी हाथ नहीं उठाएंगे। रॉलिंस ने जॉन सीना के ऊपर भी इस दौरान ताना मारा। रॉलिंस इसके बाद रिंग में आए और कहा कि वो ऐज की बुरी हालत कर देंगे। इसके कुछ देर बाद ऐज ने रॉलिंस के ऊपर अटैक कर दिया। रॉलिंस ने बचने की कोशिश की लेकिन ऐज ने उन्हें एजक्यूशन लगा दिया। इसके बाद ऐज और गुस्से में नजर आए और स्पीयर मारने गए लेकिन रॉलिंस रिंग से बाहर चले गए थे।ऐज और रॉलिंस की राइवलरी अब खतरनाक हो गई है। SummerSlam 2021 में दोनों के बीच मैच का ऐलान जल्द होगा। ऐज अपना बदला लेने के लिए जरूर तैयार होंगे वहीं रॉलिंस ने भी चेतावनी दे दी। अब SummerSlam तक हर हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच काफी बवाल देखने को मिलेगा। फैंस भी चाहते हैं कि इन दोनों की राइवलरी में कुछ ना कुछ नया हर हफ्ते देखने को मिले।The Brood ✔️Ministry of Darkness ✔️"You have no idea the depths that I will sink to to get the job done." @EdgeRatedR @WWERollins #SmackDown pic.twitter.com/cCARukCRHB— WWE (@WWE) July 24, 2021