"WWE Royal Rumble 2021 जीतना हमेशा मेरे लिए स्पेशल रहेगा क्योंकि ये चीज मैंने कभी नहीं सोची थी"

ऐज
ऐज

WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2010 और 2021 ऐज(Edge) ने अपने नाम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐज ने इन दोनों साल में जीतने की तुलना की है। ऐज ने कहा कि साल 2021 में WWE रंबल मैच जीतना काफी स्पेशल था क्योंकि उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था। ऐज की इस समय WWE में काफी चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

WWE दिग्गज ऐज ने कही बड़ी बात

global WWE teleconference में हाल ही में WWE सुपरस्टार ऐज ने अपना इंटरव्यू दिया। ऐज ने कहा कि इस समय वो सही जगह पर है। पहले रन में उन्होंने ज्यादा इस चीज का मजा नहीं लिया था। उन्होंने कहा,

WWE में वापसी कर ये चीज करना मेरे लिए बहुत अच्छी चीज है। भावुकता के तौर पर इस समय अलग स्थान पर हूं। मैं अब पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं इस चीज को अब हल्के में नहीं ले रहा हूं। इस समय सब कुछ होता जा रहा है। हर दिन कुछ नया हो रहा है। सालों साल निकल गए और उसके बाद अचानक। एक समय था जब मैं पुरानी चीजों के बारे में बहुत गलत सोचता था। लेकिन पूरा टाइम गुजर गया। जब चीजें खराब होती है तो आप ट्रैक से हट जाते हो। इस चीज को सही करने में नौ साल लग गए। जब वापसी की तो पता चला कि मैं इससे बहुत प्यार करता हूं और कभी छोड़ नहीं सकता हूं। इस चीज से मैं ज्यादा उत्साहित होता हूं।
मैं इस समय 47 साल का हूं। रंबल मैच में पहले नंबर पर एंट्री की और जीत लिया। मुझे इस चीज पर भरोसा नहीं होता कि ये हो गया। मैं अब इन चीजों को समेट रहा हूं जिनके बारे में कभी मैंने सोचा नहीं था। मैं साल 2010 में भी खुश था। लेकिन ये जीत बहुत ही अलग है। वो अलग दशक में मैंने काम किया था। वो अलग जगह थी और अलग समय था। अब यहां 29 साल का अनुभव मैंने लगाया। इस वजह से आज मैं यहां पर खड़ा हूं। मेरे लिए ये हमेशा स्पेशल रहेगा।

ऐज ने पिछले साल रंबल मैच में वापसी कर सभी को चौंका दिया था। और इस तो उनकी रंबल मैच मे जीत हुई है। ऐज इस समय WWE में चर्चा का विषय बने हुए है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।