रॉयल रंबल 2020 मैच में इस बार 11 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऐज ने वापसी की। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐज ने 21वें नबंर पर सरप्राइज एंट्री कर फैंस को चौंका दिया। साल 2011 में ऐज ने रिटायरमेंट ले लिया था। गर्दन में चोट के कारण उनका करियर लगभग खत्म हो गया था। 21 मार्च 2012 को उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble रिजल्ट्स - 26 जनवरी, 2020पिछले साल समरस्लैम में ऐज रिंग में नजर आए थे। इलायस को उन्होंने स्पीयर मारा था। The #MensRumble is officially RATED-R.@EdgeRated is BACK! #RoyalRumble pic.twitter.com/CeJFsedIzs— WWE (@WWE) January 27, 2020जैसे ही ऐज का एंट्रेंस म्यूजिक बजा तो पूरा WWE यूनिवर्स झूम उठा। उनका स्वागत सभी ने किया। ऐज ने आते ही रिंग में स्पीयर की बरसात कर दी। एजे स्टाइल्स को उन्होंने सबसे पहले एलिमिनेट किया। इसके बाद रैंडी ऑर्टन के साथ मिलकर उन्होंने कमाल किया। हालांकि बाद में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। सबसे खास बात ये रही कि रोमन रेंस को उन्होंने स्पीयर दिया। रोमन रेंस ने ही अंत में ऐज को एलिमिनेट किया। ऐज की वापसी शानदार थी। फैंस जो चाहते थे वहीं हुआ। उनकी वापसी से अब और मजा बढ़ गया है। सभी को उम्मीद थी कि वो रॉयल रंबल में वापसी करेंगे। और हुआ भी ऐसा ही। सबसे अच्छी बात ये रही कि वो अंत तक टिके रहे और शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें देखकर लग नहीं रहा था कि वो इतने टाइम बाद रिंग में वापसी कर रहे हैं। फैंस के रिएक्शन से ही पता चलता है कि फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं। अब देखना होगा कि आने वाली रॉ में वो किसके साथ फ्यूड में उतरते हैं। उम्मीद ये है कि एजे स्टाइल्स या रैंडी ऑर्टन के साथ वो नई स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं। ऐज ने वापसी कर अब सभी को संकेत दे दिए है। यहां से रेसलमेनिया में उनका बड़ा मैच देखने को मिल सकता है।