WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते ऐज (Edge) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच बहुत ही जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। ऐज की हार इस मैच में हो गई। ऐज के फैंस के लिए यहां बुरी खबर जरूर आई। ऐज की गर्दन में चोट लग गई और रॉलिंस ने उनकी हालत खराब कर दी। आलम ये रहा कि मैच के बाद स्ट्रेचर के जरिए उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। ये सब देखकर सैथ रॉलिंस भी बहुत दुखी नजर आए।SPEAR! This. Match. 👏👏👏#SmackDown @WWERollins @EdgeRatedR pic.twitter.com/OBERMvzw1D— WWE (@WWE) September 11, 2021WWE दिग्गज ऐज की हालत हुई खराबआप सभी को पता है कि ऐज ने गर्दन में चोट के कारण रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। 9 साल बाद उन्होंने वापसी की और अभी भी हमेशा उनके लिए ये चोट खतरा पैदा करती है। रॉलिंस और ऐज के बीच ये मैच काफी लंबा चला। दोनों सुपरस्टार्स ने अंत तक हार नहीं मानी। दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कई मूव्स लगाए लेकिन किसी ने हार नहीं मानी।सैैथ रॉलिंस ने कई मूव्स ऐज को लगाए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ये सब देखकर सैथ रॉलिंस काफी निराश हो गए। उन्होंने अंत में बड़ा धोखा मैच में ऐज को दे दिया। रेफरी का ध्यान भटकाकर रॉलिंस ने लो ब्लो ऐज को मार दिया। इसके बाद रॉलिंस ने ऐज की गर्दन में तीन सुपरकिक मार दी। ये देखकर सभी फैंस डर गए थे। ऐज ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और वो लगातार उठ रहे थे। अंत में रॉलिंस ने कर्ब स्टॉम्प फिनिशर मारकर ऐज को गिरा दिया। ऐज काफी बेसुध नजर आ रहे थे। रॉलिंस ने इसके बाद मैच जीत लिया।ये जीत रॉलिंस के लिए अच्छी नहीं रही क्योंकि ऐज की हालत खराब हो गई थी। रॉलिंस खुद डरे हुए लग रहे थे। ऐसा लग रहा है कि ऐज की गर्दन फिर से टूट गई है। रेफरी ने तुरंत मेडिकल टीम को रिंग में बुलाया। ऐज को इसके बाद स्ट्रेचर पर एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गया। बैकस्टेज इस दौरान रॉलिंस भी मौजूद थे। रॉलिंस काफी घबराए हुए लग रहे थे। खैर रॉलिंस और ऐज की राइवलरी अब खत्म हो गई है। रॉलिंस ने इस बार जीत हासिल कर अपना बदला ऐज से ले लिया।After a brutal matchup with @wwerollins, @edgeratedr is wheeled out of @TheGarden in a stretcher. #SmackDown pic.twitter.com/wUvjvq61ir— WWE (@WWE) September 11, 2021