Dominik Mysterio Wins: WWE WrestleMania 41 में डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतकर फैंस को हैरान कर दिया था। इसके बाद से ही फैंस उनके टाइटल रन को लेकर उत्साहित थे। अब उन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट में पहली बार आईसी टाइटल को दांव पर लगाया और उन्हें एक फेमस स्टार के कारण पूर्व AEW रेसलर पर जीत मिल गई। View this post on Instagram Instagram Postडॉमिनिक मिस्टीरियो असल में WWE के सबसे बड़े विलेन में से एक हैं। उनका सामना Backlash 2025 में पूर्व AEW स्टार पेंटा से देखने को मिला। पेंटा ने जनवरी 2025 में डेब्यू किया था और इसके बाद से वो तगड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें रोक पाना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है। हालांकि, Backlash 2025 में चीजें उनके पक्ष में नहीं गई। जजमेंट डे ने दखल देने का प्रयास किया लेकिन रेफरी ने यह चीज देख ली। इसी वजह से उन्हें बैकस्टेज भेजने का फैसला रेफरी ने ले लिया। पेंटा ने इसके बजाय जजमेंट डे के कार्लिटो और जेडी मैकडॉना पर डाइव लगाई। अचानक से फिन बैलर ने रेफरी का ध्यान भटकाया और इसी बीच एल ग्रांडे अमेरिकानो ने आकर पेंटा पर हेडबट लगा दिया। रेफरी की इसपर नज़र नहीं गई और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने फायदा उठाया। उन्होंने पेंटा पर अपना फ्रॉग स्प्लैश लगाया और पिन करके चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। डॉमिनिक को जीतते हुए देखना बड़ी चीज थी। View this post on Instagram Instagram PostWWE में जल्द हो सकता है पेंटा और एल ग्रांडे अमेरिकानो का मैचएल ग्रांडे अमेरिकानो ने कुछ महीनों पहले डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लूचाडोर स्टार्स के लिए सिर दर्द बन चुके हैं। उन्होंने ड्रैगन ली को कुछ हफ्तों पहले Raw में हराया था, वहीं WrestleMania 41 में उन्होंने रे फीनिक्स को हराया। अब अमेरिकानो, फीनिक्स के भाई पेंटा को निशाना बना रहे हैं। लग रहा है कि वो कंपनी में मौजूद अन्य लूचाडोर स्टार्स से बदला लेने वाले हैं। पेंटा और एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच Raw में दुश्मनी देखने को मिल सकती है। दोनों ही रिंग में काफी अच्छे हैं और इसी वजह से WWE को उनके बीच किसी बड़े शो में मैच बुक करना चाहिए। Saturday Night's Main Event करीब है। इस शो में दोनों आमने-सामने आ सकते हैं।