WWE में कार एक्सीडेंट में घायल हुए इलायस WrestleMania 37 तक नहीं कर पाएंगे वापसी

Ankit
wwe cover image
WWE
WWE
Ad

कुछ हफ्ते पहले WWE स्मैकडाउन के दौरान कार एक्सीडेंट में घायल हुए इलायस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ हफ्ते पहले कार एक्सीडेंट हुआ था जिसमें इलासय को चोट आई , जिसके बाद जैफ हार्डी को इसका जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार किया था। अब बताया जा रहा है कि इलायस टीवी पर लंबे वक्त तक नहीं दिखने वाले हैं। इलायस को मांसपेशियों में चोट आई है जिसके कारण वो WWE से बाहर रहेंगे। रेसलिंग के दिग्गज जानकार डेव मैल्टजर ने इसकी जानकारी दी है।

इलायस को टॉर्न पैक्ट्रोल में चोट आई है, काफी सारी रिपोर्ट के मुताबिक उनको टीवी से दूर रखा जाएगा जिससे वो पूरी तरह से ठीक हो जाए। ये सभी को पता है कि उन्हें चोट कब लगी।

ये भी बताया जा रहा है कि इलायस की चोट गंभीर है और उनकी वापसी तारीख का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो ये भी बताया गया है कि रेसलमेनिया 37 तक इलायस रिंग में वापसी नहीं करने वाले हैं। अगली रेसलमेनिया मार्च 2021 में होने वाली है।

WWE में इलायस का करियर

WWE में इलायस उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने बड़ा खिताब नहीं जीता है लेकिन उनकी लोकप्रियता काफी बढ़िया है। बता दें कि इलायस का सामना साल 2019 में अंडरटेकर से होने वाला था लेकिन कुछ कारणों से ये मैच फैंस के सामने नहीं आया।

ये भी पढ़ें-दिग्गज अंडरटेकर ने कहा रिंग को अलविदा, WWE ने दी शानदार विदाई

रेसलमेनिया 36 पर कोविड-19 का असर पड़ा था और उम्मीद करते हैं कि अगली रेसलमेनिया तक सब कुछ ठीक हो जाए। उम्मीद करते हैं कि कोविड का असर तब तक खत्म हो जाए जिसके चलते WWE ग्रैंड शो को प्लान कर सके। जानकारी के लिए बता दें कि कार हादसे के बाद तुरंत इलायस को एंबुलेंस द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया था। जिसके बाद WWE ने जानकारी देते हुए कहा कि मांसपेशियों के साथ इलायस को रिब्स में चोट आई है। खैर, अब देखना होगा कि कब इलासय वापसी करते हैं।

youtube-cover

Pollock noted:

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications