WWE हर सुपरस्टार को अपने किरदार को बेहतर करने का मौका देता है। ये बात सभी फैंस जानते हैं, सुपरस्टार जॉन सीना को भी कंपनी ने शुरुआती दिनों में एक मौका दिया था जिसके बाद वो इस मुकाम तक पहुंच पाए। अब कंपनी पूर्व चैंपियन एरिक रोवन को भी ऐसा ही मौका दे रही है। एरिक रोवन काफी समय से एक पिंजरे के साथ रिंग में आ रहे थे लेकिन उसमें क्या था ये इस हफ्ते की रॉ में साफ हुआ।ये भी पढ़ें-5 कारण क्यों द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने सैथ रॉलिंस और मर्फी को हराकर Raw टैग टीम टाइटल जीताएरिक रोवन ने काफी समय से अपने पिंजरे पर सस्पेंस बनाया हुआ था लेकिन रॉ के दौरान बैकस्टेज पिंजरे से पर्दा उठ गया। नो वे होजे जब अपनी टीम के साथ बैकस्टेज पर थे तब वहां एरिक रोवन मौजूद थे। नो होजे ने एरिको को पिंजरे के राज़ पूछा जिसके बाद रोवन ने पिंजरे के अंदर हाथ डाला और 8 पैरों वाली भयानक मकड़ी बाहर निकाली। इसको देखकर वहां खड़े सभी लोग घबरा गए लेकिन रोवन शांति से खड़े रहे।HE'S OPENED THE CAGE!WHAT THE HECK IS THAT?!#Raw @ERICKROWAN pic.twitter.com/hqQPGiJFi5— WWE (@WWE) March 3, 2020Traumatized forever.#Raw @ERICKROWAN pic.twitter.com/PcbDgjiPWn— WWE Universe (@WWEUniverse) March 3, 2020एरिक रोवन अब इसके साथ क्या करने वाले हैं ये साफ नहीं है। क्या रोवन किसी मैच में इसका इस्तेमाल करेंगे या फिर WWE रोवन को अगल बूगीमैन बनना की तैयारी कर रहा है। क्योंकि बूगीमैन ही ऐसे सुपरस्टार थे जो कीड़े के साथ खेलते थे। एरिक रोवन ने वायट फैमिली के साथ WWE में दस्तक दी थी। उनके किरदार को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। जिसके बाद उन्हें सिंगल्स पुश मिला लेकिन वहां भी फिट नहीं बैठे।कुछ वक्त तक वो ल्यूक हार्पर के साथ टैग टीम चैंपियन रहे जबकि डेनियल ब्रायन के साथ भी उन्हें टीम बनाते हुए देखा गया। कुछ वक्त पहले रोमन रेंस पर एरिको रोवन ने जानलेवा हमला किया था। अब रोवन रॉ का हिस्सा है लेकिन देखना होगा कि इस मकड़ी के साथ वो क्या करते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं।