20 साल के WWE रेसलर पर जानलेवा अटैक, मुंह से बही 'खून की नदी', भलाई के चक्कर में पड़ गए लेने के देने

WWE
WWE NXT शो में हुई खतरनाक घटना (Photo: WWE.com)

Ethan Page Attacked Je’Von Evans: WWE NXT का शो इस हफ्ते बढ़िया रहा। कुछ तगड़े सैगमेंट और मैच देखने को मिले। 20 साल के जे'वॉन एवंस (Je’Von Evans) के लिए इवेंट कुछ खास नहीं रहा। ईथन पेज ने उनके ऊपर इतना खतरनाक अटैक किया कि उनकी हालत खराब हो गई। एवंस के मुंह से खून की नदी बहने लग गई थी। अपने इस बुरे हाल के बारे में एवंस ने भी नहीं सोचा होगा। पेज की भलाई के बारे में सोचना उन्हें महंगा पड़ गया। उधर ईथन का इस बार खतरनाक रूप देखने को मिला। पहले लगा कि वो बेबीफेस टर्न लेंगे लेकिन उन्होंने बड़ा कारनामा कर सभी को चौंका दिया।

Ad
Ad

पिछले कुछ हफ्ते ईथन पेज के लिए अच्छे नहीं रहे थे। NXT के लेटेस्ट एपिसोड में पेज ने अपनी स्थिति को संबोधित किया। एक भावुक प्रोमो में पेज ने कहा कि उन्होंने अपनी मुस्कान खो दी है। जे'वॉन एवंस ने इसके बाद एंट्री की। एवंस ने पेज की तारीफ की। जे'वॉन ने कहा कि उन्होंने पेज को WWE NXT चैंपियन बनने के बाद बैकस्टेज परिवार के साथ जश्न मनाते हुए देखा था। एवंस ने ईथन को अपने ईगो को छोड़ने और एक अच्छे पिता-पति बनने के लिए प्रोत्साहित किया। यंग ओजी ने ये तक कह दिया उन्हें उनके ऊपर गर्व है।

ईथन पेज की इसके बाद की प्रतिक्रिया ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने ने कहा कि वो अब एवंस की मुस्कान ले लेंगे। उन्होंने जे'वॉन पर माइक्रोफोन से हमला कर खूब पंच मारे। पेज ने उनकी गर्दन पर स्टील चेयर रखकर जानलेवा हमला किया। जे'वॉन के मुंह से खून निकलने लग गया था और उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। मेडिकल स्टाफ ने आकर उनकी जांच की।

Ad

पिछले हफ्ते WWE सुपरस्टार ईथन पेज ने दिया था बड़ा बयान

ईथन पेज और जे'वॉन एवंस की राइवलरी अब शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते पेज को टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो काफी निराश हो गए थे। उन्होंने इसे शर्मिंदा बताते हुए खुद की क्षमता पर सवाल उठाए थे। उस समय तो उन्हें देखकर लगा था कि वो कहीं रिटायरमेंट का ऐलान ना कर दें। हालांकि, इस हफ्ते NXT में उन्होंने अपना विकराल रूप दिखाकर सभी को चौंका दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications