#2. एजे स्टाइल्स डिसक्वालिफिकेशन से जीत हासिल करेंगे लेकिन डेनियल ब्रायन टाइटल बरकरार रखेंगे।
![<p>](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/6ec6f-15485911049015-800.jpg 1920w)
जब से ब्रायन ने विवादास्पद तरीके से WWE चैम्पियनशिप पर कब्जा किया है, डेनियल ब्रायन एकदम अलग दिख रहे हैं। इस चैंपियनशिप को बरकरार रखने के लिए, ऐसा नहीं लगता है कि डेनियल ब्रायन कोई कसर बाकी रखेंगे। वह टाइटल बरकरार रखने के या तो सीधे तौर पर मैच बीच में ही मैच छोड़ कर चले जा सकते हैं या जानबूझ कर खुद को काउंट आउट करवा सकते हैं।
डेनियल ब्रायन एजे स्टाइल्स को चेयर या टाइटल बेल्ट से मार कर भी ऐसा कर सकते हैं। एक और संभावना है कि वह एजे को लो ब्लो मार सकते हैं। इन सभी तरीको से एजे स्टाइल्स मैच तो जीत जाएंगे लेकिन टाइटल ब्रायन ही अपने पास रखने वाले हैं। ब्रायन के जीतने के लिए यह सही विकल्प भी है क्योंकि इससे एजे स्टाइल्स को ज्यादा नुकसान नही होने वाला है।
Edited by मयंक मेहता