"WWE इतिहास के सबसे हिंसक, खूनी मैचों में से एक"- Brock Lesnar को हराने के बारे में एक पांव वाले रेसलर ने दिया बयान

Pankaj
 पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Zach Gowen: पूर्व WWE सुपरस्टार जैक गोवेन (Zach Gowen) ने इस बार साल 2003 में DQ के जरिए ब्रॉक लैसनर के ऊपर मिली जीत के बारे में बयान दिया। साल 2003 से 2004 तक गोवेन स्मैकडाउन (SmackDown) के मुख्य आधार थे। उस समय ब्लू ब्रांड में सबसे बड़े हील के रूप में लैसनर काम कर रहे थे।

21 अगस्त, 2003 को SmackDown के एपिसोड में लैसनर और गोवेन के बीच मुकाबला हुआ था। लैसनर ने गोवेन को उनकी मां के सामने बुरी तरह पीटा और हालत खराब कर दी। उनकी बॉडी से खून भी निकलने लग गया था। Steve Fall of Ten Count पर बात करते हए गोवेन ने लैसनर के ऊपर मिली DQ से जीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा,

मैं ब्रॉक लैसनर के साथ हुए मैच के बारे में सोचता हूं। ये WWE इतिहास के सबसे हिंसक, खूनी मैचों में से एक था। मैंने लैसनर का पीछा जरूर किया।

youtube-cover

जैक गोवेन का रेसलिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन उन्होंने फैंस को बहुत प्रभावित किया।कई साल पहले उनका एक पांव कट गया था। WWE इतिहास में एक पांव वाले सुपरस्टार गोवेन ही है। कंपनी ने उन्हें साल 2003-04 के टाइम पर साइन किया था।

क्या WWE में जैक गोवेन की इन-रिंग वापसी हो पाएगी?

गोवेन कुछ समय पहले चर्चा में भी आए थे। इस साल जनवरी में हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था, जिसकी वजह से पता चला कि वो WWE के साथ फिर से जुड़ गए है। हालांकि उनके रोल का कुछ पता नहीं चल पाया। शायद बैकस्टेज ही वो काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और WWE को धन्यवाद कहा था।

गोवेन को साल 2004 में रिलीज कर दिया था। कुछ अन्य कंपनियों में भी उन्होंने अपना इसके बाद जलवा दिखाया था। वो शायद अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। इस बारे में कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बात रखी थी। उनका कहना था कि वो फुल टाइमर के रूप में अब काम नहीं करना चाहते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment