"Brock Lesnar से ज्यादा ताकतवर Bobby Lashley हैं"- पूर्व WWE Superstar ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान

EC3: WWE इतिहास में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को सबसे तगड़ा रेसलर माना जाता हैं। रिंग में हमेशा उनका खतरनाक अंदाज देखा जाता है। लैसनर की इस समय बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के साथ राइवलरी चल रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने अब लैसनर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लैसनर से ज्यादा ताकतवर लैश्ले हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले को लेकर दिया बड़ा बयान

दो हफ्ते पहले लैसनर ने वापसी कर बॉबी लैश्ले के ऊपर अटैक किया था। लैसनर की वजह से लैश्ले यूएस चैंपियनशिप भी हार गए। इस साल Royal Rumble में भी WWE चैंपियनशिप के लिए दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। लैसनर की हार हो गई थी। Crown Jewel 2022 में अब लैश्ले और लैसनर के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिला। The Wrestling Outlaws पर EC3 ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

मुझे लगता है कि लैसनर से ज्यादा ताकतवर लैश्ले है। जिस तरह का रिंग में लैश्ले का काम रहता है वो बहुत ही शानदार रहता है। लैश्ले अपने पावर को बहुत ही अच्छे से समझते हैं। उनका बॉडी पर कंट्रोल अच्छा रहता है। शायद ये बात लैश्ले को भी पता नहीं होगा। जितना वो सोचते हैं उससे कई ज्यादा वो फास्ट है। लैसनर रिंग में फास्ट नहीं है। हालांकि उनके मूव्स तगड़े रहते हैं।

youtube-cover

WWE में लैश्ले और लैसनर का बहुत बड़ा नाम हैं। पिछले कुछ साल लैश्ले के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। WWE ने उन्हें अच्छा पुश दिया। लैसनर पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं। WWE द्वारा उन्हें सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। Crown Jewel 2022 में दोनों के बीच धमाकेदार मुकाबला होगा। देखना होगा कि किसकी जीत होगी। एक बार लैसनर हार चुके हैं और इस बार वो बदला लेने के मूड में रहेंगे। फैंस एक अच्छा मैच देखना चाहेंगे। दोनों के बीच मैच ज्यादा लंबा नहीं चलेगा लेकिन एक्शन बहुत देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि दोनों इस मैच में कितना हावी रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications