"मैं Brock Lesnar का अभी तक का सबसे महान प्रतिद्वंदी रहा हूं"- पूर्व WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत बड़ा नाम हैं। पार्ट टाइमर के रूप में भी वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। काफी लंबे समय से वो WWE में काम कर रहे हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार लांस स्टॉर्म (Lance Storm) ने इस बार ट्वीट के जरिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो लैसनर के अभी तक के सबसे महान प्रतिद्वंदी रहे हैं। हालांकि स्टॉर्म ने एक जोक की तरह ये बात कही।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार लांस स्टॉर्म ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

लैसनर को रिंग में सबसे खतरनाक सुपरस्टार माना जाता है। उनसे टक्कर लेना हर किसी की बात नहीं होती है। बहुत कम सुपरस्टार है जिन्होंने उन्हें रिंग में धराशाई किया। WWE के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से हाल ही में एक सवाल पूछा गया था। फैंस से लैसनर के सबसे महान प्रतिद्वंदी को लेकर सवाल पूछा गया। लांस स्टॉर्म ने इस ट्वीट का जवाब दिया। स्टॉर्म ने लैसनर और अपने रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो लैसनर के सबसे महान प्रतिद्वंदी रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ वो 2-1 से आगे चल रहे हैं।

Ad

मेन रोस्टर में आने से पहले स्टॉर्म ने लाइव इवेंट्स में काम किया था। 4 जनवरी, 2002 को हुए लाइव इवेंट में लैसनर को स्टॉर्म ने हराया था। दोनों के बीच सिंगल मैच हुआ था। एक दिन बाद फिर से दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। स्टॉर्म ने लैसनर के खिलाफ अपनी दूसरी जीत हासिल की थी। 6 जनवरी, 2002 को एक बार फिर दोनों के बीच मैच हुआ था। इस मैच में लैसनर ने जीत हासिल कर ली थी। इसके बाद लैसनर और स्टॉर्म के बीच कभी मुकाबला नहीं हुआ।

लैसनर को शुरूआत से ही WWE ने अच्छा पुश दिया। साल 2002 से 2004 तक उनका जलवा WWE में रहा। इसके बाद साल 2012 में लैसनर ने वापसी की थी। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर उन्होंने नहीं देखा। पार्ट टाइमर के रूप में भी लैसनर को WWE में सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। विंस मैकमैहन भी लैसनर के ऊपर बहुत भरोसा करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications