पूर्व WWE सुपरस्टार बडी मर्फी (Buddy Murphy) ने इस बार शानदार अंदाज में दिग्गज सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को ट्रिब्यूट दिया। मर्फी ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप पोस्ट की और रॉलिंस की याद दिला दी। आप सभी को पता है कि रॉलिंस हमेशा अपने मैच के दौरान बकलबॉम्ब के साथ कर्ब स्टॉम्प फिनिशिंग मूव का प्रयोग करते हैं। मर्फी ने भी इस बार कर्ब स्टॉम्प का प्रयोग कर रॉलिंस को ट्रिब्यूट दिया। WWE में सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी ने Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती थीWWE रिंग में हमेशा मैच के दौरान सैथ रॉलिंस बकलबॉम्ब और कर्ब स्टॉम्प का प्रयोग करते हैं। मर्फी ने भी ये मूव जरूर सीख लिए होंगे क्योंकि दोनों सुपरस्टार्स ने साथ में बहुत काम किया था। मर्फी ने इंस्टाग्राम पर शानदार क्लिप पोस्ट की और कैप्शन में "Tribute Bomb" लिखा। View this post on Instagram Instagram PostRaw में सैथ रॉलिंस के साथ बडी मर्फी ने बहुत काम किया। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। रॉलिंस की वजह से मर्फी को भी काफी फायदा मिला और WWE ने उन्हें अच्छा पुश दिया। रॉलिंस और मर्फी ने वाइकिंग रेडर्स को हराकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। 42 दिन तक इन दोनों का चैंपियनशिप रन चला था। द स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने इन दोनों सुपरस्टार्स को अंत में हराया। पिछले साल जून में WWE ने मर्फी को रिलीज कर दिया था। अपने रिलीज के बाद से इंडिपेंडेंट सर्किट में मर्फी काम कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस का WWE रन भी जबरदस्त इस समय चल रहा है। पिछले कुछ सालों से जबरदस्त प्रदर्शन वो रिंग में कर रहे हैं। फैंस की नजरें लगातार उनके ऊपर बनी रहती है। Royal Rumble में इस बार सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा मैच होगा। रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को इस पीपीवी में सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार सैथ रॉलिंस WWE के नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस की बादशाहत WWE में खत्म हो जाएगी।