WWE के बड़े इवेंट में डेब्यू करने वाले स्टार ने तोड़ी चुप्पी, मौजूदा चैंपियन को लिया निशाने पर 

WWE NXT No Mercy 2024 में हुआ सुपरस्टार का डेब्यू (Photos: WWE.com)
WWE NXT No Mercy 2024 में हुआ फेमस स्टार का डेब्यू (Photos: WWE.com)

Giulia breaks silence after WWE Debut: WWE NXT नो मर्सी (No Mercy 2024) में जूलिया (Giulia) का डेब्यू देखने को मिला और अब उन्होंने NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ को खास संदेश भेजा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गुलिया ने परेज़ को निशाने पर लेते हुए उन्हें ललकारा है। इसी प्रीमियम लाइव इवेंट में परेज़ ने जैडा पार्कर को हराते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

Ad

इस मैच के खत्म होने के बाद लाइट बंद हो गई थी और फिर जूलिया ने रिंग में एंट्री की। उनका परेज़ के साथ कंफ्रंटेशन भी देखने को मिला। उन्होंने इससे ज्यादा इस इवेंट में कुछ नहीं किया लेकिन लेकिन पूर्व NJPW स्टार ने आते ही बता दिया है कि उनका ध्यान NXT विमेंस चैंपियनशिप पर है। सोशल मीडिया पर इसके बाद पोस्ट करते हुए जूलिया ने महज कुछ शब्दों में अपनी बात रख दी। उन्होंने इसमें सीधे तौर पर चैंपियन पर निशाना साधा और लिखा

"मैं यहां आपको देखने आई हूं रॉक्सेन परेज़।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ ने कुछ समय पहले जूलिया पर निशाना साधा था

NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ ने 16 जुलाई 2024 को हुए NXT शो में शार्लेट फ्लेयर के साथ साथ जूलिया पर भी निशाना साधा था। इसके बाद से ही यह उम्मीद थी कि जूलिया WWE रिंग में नजर आएंगी। इसके बाद यह भी खबर सामने आई कि जूलिया इंजर्ड हैं और इसी वजह से उनके डेब्यू में देरी देखने को मिल रही है।

आखिरकार जूलिया ने डेब्यू कर लिया है और फैंस भी उनके आने से काफी ज्यादा खुश हैं। आने वाला NXT का एपिसोड काफी ज्यादा अहम होने वाला है और उम्मीद की जा सकती है जूलिया येलो ब्रांड के आगामी एपिसोड में दिखाई दे सकती हैं। यहां से उनके और रॉक्सेन परेज़ के बीच दुश्मनी की आधिकारिक तौर पर शुरू हो सकती है। देखना होगा कि जूलिया WWE में अपना पहला मैच सीधे चैंपियनशिप के लिए ही लड़ती हैं या उन्हें दूसरे रेसलर्स को हराते हुए अपने लिए यह मौका हासिल करती हैं। फैंस भी इन दोनों स्टार्स को आमने-सामने आते हुए देखना चाहते हैं।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications