मशहूर TikTok स्टार ने उतारी Roman Reigns की जबरदस्त नकल, क्या WWE दिग्गज देंगे इसका जवाब?

..
रोमन रेंस को हाल ही मिला था धोखा
रोमन रेंस को WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन से मिला था धोखा

Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल 2023 (Royal Rumble) के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के द्वारा रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा दिए जाने को फैंस ने बहुत पसंद किया था। टिकटॉक स्टार इबुका डिकेह (Ebuka Dikeh) ने इस फेमस सैगमेंट की जबरदस्त नकल उतारी है।

Ad

इबुका डिकेह सोशल मीडिया पर WWE सुपरस्टार्स की नकल करते रहते हैं। कुछ ही समय पहले उन्होंने रोमन रेंस की ब्लडलाइन ग्रुप के साथ एंट्री की भी नकल उतारी थी, जिसे WWE यूनिवर्स ने काफी पसंद किया था। हाल ही में ट्विटर में इबुका डिकेह ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रोमन रेंस के रूप में दिख रहे हैं।

आप यह मजेदार वीडियो यहां देख सकते हैं:

Ad

अब देखना होगा कि WWE दिग्गज रोमन रेंस इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं। Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने सफलतापूर्वक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच के बाद रेंस और उनके ग्रुप ब्लडलाइन ने प्राइजफाइटर पर हमला करना जारी रखा था।

सैमी ज़ेन ने ट्राइबल चीफ को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद रेंस ने ज़ेन को स्टील चेयर देकर ओवेंस पर हमला करने के लिए कहा था। पूर्व आईसी चैंपियन ने अपने बेस्टफ्रेंड केविन ओवेंस की जगह हेड ऑफ द टेबल पर ही पीछे से चेयरशॉट लगाया, जिसके बाद वो खुद भी ब्लडलाइन के खतरनाक हमले का शिकार हो गए थे। हालांकि, जे उसो का सैमी पर हमला न करना और सभी को छोड़कर चले जाना बहुत ही चौंकाने वाला मोमेंट था।

WWE Elimination Chamber में Roman Reigns और Sami Zayn का मुकाबला होगा

सैमी ज़ेन की रोमन रेंस और ब्लडलाइन के साथ चल रही स्टोरीलाइन अब बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। इस स्टोरीलाइन को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते SmackDown में पूर्व NXT चैंपियन ने रोमन रेंस पर हमला करते हुए उन्हें Elimination Chamber 2023 में मैच के लिए चुनौती दी। बता दें कि Elimination Chamber 2023 कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित होने वाला है। सैमी ज़ेन को निश्चित ही होमटाउन का सपोर्ट मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications