WWE के प्रसिद्ध फैक्शन The Shield के तीनों सदस्य Roman Reigns, Seth Rollins और Jon Moxley की कुल संपत्ति

Pankaj
WWE में द शील्ड का बहुत बड़ा नाम रहा
WWE में द शील्ड का बहुत बड़ा नाम रहा

The Shield: WWE में द शील्ड (The Shield) फैक्शन का बहुत बड़ा नाम रहा। इस ग्रुप में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एंब्रोज (जॉन मोक्सली (Jon Moxley)) शामिल थे। रेंस और रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। वहीं मोक्सली इस समय AEW में काम रहे हैं लेकिन WWE में उनका भी जलवा जबरदस्त रहा था।

Ad

इन तीनों सुपरस्टार्स ने साथ में डेब्यू किया था। साल 2014 में The Shield टूट गई थी। रॉलिंस ने रोमन रेंस और मोक्सली को धोखा दे दिया था। इसके बाद WWE में तीनों का सिंगल्स रन भी जबरदस्त रहा। तीनों ने कई चैंपियनशिप हासिल की। तीनों सुपरस्टार्स को WWE ने भी समय-समय पर अच्छा पुश दिया।

youtube-cover
Ad

The Shield को आज भी फैंस याद करते हैं। भविष्य में शायद कभी इस ग्रुप का रीयूनियन देखने को मिल सकता है। खैर इन तीनों सुपरस्टार्स ने नाम के साथ-साथ पैसा भी अभी तक बहुत कमाया। साल 2022 में तीनों की नेटवर्थ जानकर आप हैरान भी हो जाएंगे।

Celebrity Net Worth के अनुसार सैथ रॉलिंस की नेटवर्थ इस समय 9 मिलियन डॉलर है। रॉलिंस इस समय यूएस चैंपियन भी हैं। जॉन मोक्सली की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर है। वहीं रोमन रेंस इन दोनों से बहुत आगे हैं। रेंस की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर है। अगर कमाई के हिसाब से बात करें तो फिर आप सभी को द ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करना चाहिए।

WWE में इस समय रोमन रेंस की बादशाहत जारी

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का WWE रन इस समय जबरदस्त चल रहा है। रोमन को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 800 दिन से ज्यादा हो गए। हील के रूप में वो अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं रॉलिंस ने भी करीब तीन साल बाद हाल ही में चैंपियनशिप जीती। बॉबी लैश्ले को हराकर यूएस चैंपियनशिप उन्होंने नाम की थी। मोक्सली भी AEW में सही काम कर रहे हैं। AEW ने भी हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया। फैंस जरूर आने वाले समय में The Shield का रीयूनियन देखना चाहेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications