"तुमने खराब कर दिया"- WWE Crown Jewel में Roman Reigns vs Logan Paul मैच को लेकर आया चौंकाने वाला बयान

Ujjaval
WWE Crown Jewel में लोगन पॉल की हार हुई
WWE Crown Jewel में लोगन पॉल की हार हुई

Jake Paul: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच एक तगड़ा मैच देखने को मिला। इस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जेक पॉल (Jake Paul) भी नज़र आए। उन्होंने आकर अपने भाई की मदद करने का प्रयास किया। हालांकि, जेक के दुश्मन और प्रसिद्ध युट्यूबर KSI ने हाल ही में लोगन की हार का कारण जेक को बताया है।

KSI ने WWE Crown Jewel में लोगन पॉल की हार का कारण उनके भाई को माना

Crown Jewel 2022 में लोगन पॉल ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच में एक समय आया, जब लोगन ने टॉप रोप से रोमन रेंस को अनाउंसर टेबल स्प्लैश दिया। इसी के बाद द उसोज़ ने आकर अपने भाई को चेक किया। उन्होंने फिर लोगन पॉल के दोस्तों पर हमला किया और उन्हें धराशाई किया। इसी चीज़ को देखते हुए जेक पॉल ने रिंग में एंट्री की।

उन्होंने आकर द उसोज़ को नॉकआउट किया और फिर सोलो सिकोआ आए। ऑफिशियल्स ने जेक और सोलो को फिजिकल नहीं होने दिया। हालांकि, द उसोज़ ने जेक पर ध्यान लगाया और लग रहा था कि वो प्रसिद्ध बॉक्सर पर हमला करेंगे। अपने भाई को मुश्किल में देखते हुए लोगन ने रोमन पर से ध्यान हटाया और उसोज़ पर हाई-फ्लाइंग मूव लगाकर हमला किया।

रोमन रेंस को इस दौरान रिकवर करने का मौका मिल गया। जैसे ही लोगन ने रिंग में एंट्री की, रोमन रेंस ने उनपर सुपरमैन पंच लगाया। साथ ही स्पीयर देते हुए पिन करके जीत दर्ज की। इसी चीज़ पर प्रसिद्ध यूट्यूबर और जेक पॉल के दुश्मन KSI ने प्रतिक्रिया दी। वो इस मैच के दौरान ट्विटर पर काफी एक्टिव थे और ट्वीट कर रहे थे।

KSI ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें रोमन रेंस और लोगन पॉल का मैच बहुत पसंद आया। हालांकि, उन्होंने अगले ही ट्वीट में कहा कि जेक पॉल ने चीज़ें खराब कर दी। KSI को एक तरह से जेक का दखल देना पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा,

"जेक पॉल ने चीज़ों को खराब कर दिया।"

यह रहा KSI का ट्वीट:

KSI और जेक काफी महीनों से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। साथ ही KSI ने लोगन के खिलाफ मैच भी लड़ा हैं लेकिन अब दोनों बिजनेस पार्टनर्स हैं। अब देखना होगा कि KSI के इस आरोप का जवाब जेक कैसे देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links