Raw के खराब एपिसोड के बाद जबरदस्त तरीके से फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर WWE की हो रही है जमकर आलोचना

Ujjaval
WWE Raw का एपिसोड कई लोगों को पसंद नहीं आया (Photo: SK Wrestling Twitter)
WWE Raw का एपिसोड कई लोगों को पसंद नहीं आया (Photo: SK Wrestling Twitter)

WWE Raw Fans Reaction: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड निराशाजनक रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट कई लोगों को पसंद नहीं आया था और उम्मीद थी कि रेड ब्रांड का शो धमाकेदार रहेगा लेकिन ऐसा नहीं था। Raw का यह एपिसोड काफी निराशाजनक रहा। कई चीज़ों में WWE ने अच्छा काम किया लेकिन ज्यादातर मौकों पर बुकिंग के मामले गलत फैसले लिए गए।

फैंस को शो का अचानक खत्म होना और आखिरी सैगमेंट पूरा नहीं दिखाना खराब लगा। इसपर उनका गुस्सा फूटा। इसके अलावा शेना बैज़लर, ज़ोई स्टार्क और सोन्या डेविल के नए फैक्शन की आलोचना हुई। जजमेंट डे की ब्रॉन स्ट्रोमैन और ऑसम ट्रुथ के साथ चल रही दुश्मनी फैंस को अब बोरिंग लगने लगी है। लायरा वैल्किरिया की बुकिंग पर सवाल खड़े हुए। कुछ लोगों को शुरुआत और अंतिम सैगमेंट के अलावा Raw का एपिसोड बोरिंग लगा। इस आर्टिकल में हम शो को लेकर सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE Raw को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र

(WWE Raw के ब्रॉडकास्ट में कटआउट्स सबसे खतरनाक अनुभव देते हैं। शो के सबसे अच्छे मोमेंट्स तब आते हैं, जब सिर्फ 60 सेकेंड्स बचते हैं। रिया रिप्ली का स्वागत है। मुझे उम्मीद है कि शो ऑफ एयर होने के बाद आपने डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खराब कर दी होगी।)

(शेना बैज़लर, ज़ोई स्टार्क और सोन्या डेविल की जोड़ी सबसे खराब विकल्पों में से एक है।)

(जजमेंट डे vs ब्रॉन स्ट्रोमैन और ऑसम ट्रुथ इस साल की सबसे खराब फ्यूड है।)

(यह WWE Raw का एपिसोड अच्छा नहीं था।)

(लायरा वैल्किरिया के लिए कोई रिएक्शन नहीं आया। उन लोगों को इस चीज़ पर काम करना होगा और सभी को दिखाना होगा कि वो असल में कौन हैं। उनके लिए अभी कुछ अच्छा नहीं जा रहा है, जबकि उन्हें पुश मिल रहा है। यह अच्छे संकेत नहीं हैं।)

(शो की शुरुआत और अंत शानदार रहे। बाकी सभी चीज़ों ने निराश किया। सीएम पंक हमेशा ही शो के स्टार रहते हैं।)

(सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट जबरदस्त रहा। यह शानदार प्रो रेसलिंग रही। यह सैगमेंट पैसों के मामले में फायदा कराएगा।)

(लिव मॉर्गन, चीज़ें आपके लिए सही नहीं लग रही हैं। रिया रिप्ली वापस आ गई हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications