WWE Raw में 41 साल के रेसलर ने खोया आपा, मौजूदा चैंपियन Seth Rollins पर बेरहमी से हमला करते हुए किया धराशाई

Pankaj
WWE Raw के एपिसोड में फैंस को आया मजा
WWE Raw के एपिसोड में फैंस को आया मजा

Seth Rollins: WWE Raw का एपिसोड सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के लिए इस बार अच्छा नहीं रहा। फिन बैलर (Finn Balor) ने शुरूआत में ही उनकी हालत खराब कर दी। रॉलिंस बहुत ही दिक्कत में इस बार नज़र आए।

सैथ रॉलिंस ने शो की शुरूआत की। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए खुली चुनौती दी। रॉलिंस की एंट्री के बाद 41 साल के फिन बैलर ने रॉलिंस के ऊपर पीछे से खतरनाक अटैक किया। बैलर ने रॉलिंस को स्टील स्टेप्स पर खतरनाकर कू डी ग्रा दिया। इसके बाद ऑफिशियल्स और रेफरी ने आकर बैलर को रोका। बैलर नहीं रूके और उन्होंने लगातार तीसरी बार अपना फिनिशर लगाया। इसके बाद रॉलिंस का ओपन चैलेंज भी रद्द हो गया।

शो के दौरान बैलर की खोज में रॉलिंस बैकस्टेज आए। बैलर ने फिर से सैथ के ऊपर अटैक कर दिया। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को उठाया और रॉलिंस को बताया कि वो सात साल से इसका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो Money in the Bank 2023 में रॉलिंस की हालत खराब कर चैंपियन बनेंगे।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Seth Rollins अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे?

Money in the Bank 2023 में सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मैच होगा। पिछले हफ्ते इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। बैलर ने पिछले हफ्ते रॉलिंस को रिंग में बुलाया और फिर अपनी बात रखी थी। हालांकि फैंस ने उन्हें ज्यादा बोलने नहीं दिया। फैंस लगातार रॉलिंस के थीम सॉन्ग को गा रहे थे। सैथ ने भी बैलर की चुनौती स्वीकार कर ली थी।

बैलर के लिए इस बार Money in the Bank 2023 में होने वाला मुकाबला खास होगा। सात साल से वो किसी बड़े टाइटल को जीत नहीं पाए है। इस बार अगर वो वर्ल्ड टाइटल हासिल करेंगे तो सभी को अच्छा लगेगा। एक बात तो तय है कि दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि बैलर नए चैंपियन बन पाएंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment