प्रो रेसलिंग जगत में विंस मैकमैहन सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उन्होंने खुद को मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया और सफलता की सीढ़ियों को चढ़े। विंस ने अपने सामने आने वाली हर चुनौती को ध्वस्त करते हुए यह सुनिश्चित किया कि डब्लू डब्लू ई (WWE) इस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी बने। विंस को हमेशा ही एक सख्त और डरावने व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। कई सुपरस्टार्स ने खुलासा किया है कि मजबूत से मजबूत लोग भी विंस का दरवाजा खटखटाने से पहले तीन बार सोचते हैं।
हालांकि, इन सबका मतलब यह नहीं है कि विंस भावुक इंसान नहीं है। यह कहना गलत नहीं है कि विंस काफी भले इंसान हैं क्योंकि उनका बचपन काफी खुरदुरा रहा था। यहां तक कि उन्हें कैमरा के सामने भी रोते हुए देखा जा चुका है। एक नजर डालते हैं उन 5 लम्हों पर चेयरमैन रो पड़े थे।
यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो कभी विलन नहीं बने और 2 जिन्होंने कभी फेस टर्न नहीं लिया
#5 द अल्टीमेट वॉरियर की मौत
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि द अल्टीमेट वॉरियर और विंस मैकमैहन एक दशक से ज़्यादा के समय तक एक-दूसरे के खिलाफ थे। दोनों के बीच की सारी बुरी चीजें उस समय खत्म हुईं जब रेसलमेनिया 30 के वीकेंड पर वॉरियर ने WWE की हाल ऑफ फेम में शामिल होना स्वीकार कर लिया।
इसका परिणाम यह हुआ कि दोनों के बीच जो मतभेद थे वे खत्म हो गए और दोनों का रिश्ता वापस आ चुका था। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हाल ऑफ फेम में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही वॉरियर की मौत हो गई। वॉरियर की मौत के बाद WWE ने उनके लिए जो डॉक्यूमेंट्री बनाई थी उसमें मैकमैहन को अपने पुराने दोस्त के लिए आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं