5 मौके जब WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन की आंखों से असली में छलके आंसू

जब रोए विंस मैकमैहन
जब रोए विंस मैकमैहन

प्रो रेसलिंग जगत में विंस मैकमैहन सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उन्होंने खुद को मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया और सफलता की सीढ़ियों को चढ़े। विंस ने अपने सामने आने वाली हर चुनौती को ध्वस्त करते हुए यह सुनिश्चित किया कि डब्लू डब्लू ई (WWE) इस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी बने। विंस को हमेशा ही एक सख्त और डरावने व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। कई सुपरस्टार्स ने खुलासा किया है कि मजबूत से मजबूत लोग भी विंस का दरवाजा खटखटाने से पहले तीन बार सोचते हैं।

हालांकि, इन सबका मतलब यह नहीं है कि विंस भावुक इंसान नहीं है। यह कहना गलत नहीं है कि विंस काफी भले इंसान हैं क्योंकि उनका बचपन काफी खुरदुरा रहा था। यहां तक कि उन्हें कैमरा के सामने भी रोते हुए देखा जा चुका है। एक नजर डालते हैं उन 5 लम्हों पर चेयरमैन रो पड़े थे।

यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो कभी विलन नहीं बने और 2 जिन्होंने कभी फेस टर्न नहीं लिया

#5 द अल्टीमेट वॉरियर की मौत

अल्टीमेट वॉरियर की मौत के बाद रोए विंस
अल्टीमेट वॉरियर की मौत के बाद रोए विंस

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि द अल्टीमेट वॉरियर और विंस मैकमैहन एक दशक से ज़्यादा के समय तक एक-दूसरे के खिलाफ थे। दोनों के बीच की सारी बुरी चीजें उस समय खत्म हुईं जब रेसलमेनिया 30 के वीकेंड पर वॉरियर ने WWE की हाल ऑफ फेम में शामिल होना स्वीकार कर लिया।

इसका परिणाम यह हुआ कि दोनों के बीच जो मतभेद थे वे खत्म हो गए और दोनों का रिश्ता वापस आ चुका था। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हाल ऑफ फेम में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही वॉरियर की मौत हो गई। वॉरियर की मौत के बाद WWE ने उनके लिए जो डॉक्यूमेंट्री बनाई थी उसमें मैकमैहन को अपने पुराने दोस्त के लिए आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 शॉन माइकल्स का हाल ऑफ फेम में शामिल होना

शॉन माइकल्स के साथ विंस मैकमैहन
शॉन माइकल्स के साथ विंस मैकमैहन

WWE में कोई ऐसा रेसलर नहीं है जिसके विंस मैकमैहन और शॉन माइकल्स से बड़े फैन हो। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हर्टब्रेक किड अपने जमाने के या फिर ऑलटाइम बेस्ट इन-रिंग परफॉर्मर हैं। माइकल्स को कभी ऑफिस फेवरेट के रूप में नहीं चुना गया था बल्कि उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे कमाया था।

इसके बाद उन्हें शानदार पुश दिया गया और उन्होंने कई बार रेसलमेनिया हेडलाइन करने के अलावा कई वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी। एक बार रिटायरमेंट ले लेने के बाद उन्होंने कंपनी के साथ दोबारा शानदार शुरुआत की थी। इस सबका ही फल था कि 2011 में उन्हें हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

जब विंस मैकमैहन ने उन्हें हाल ऑफ फेम रिंग थमाई तो वह खुद रो रहे थे और फिर माइकल्स ने उन्हें गले लगाकर चुप कराने की कोशिश की।

youtube-cover

#3 जॉन सीना और निकी बैला की रेसलमेनिया पर होने वाली सगाई

बैला को गले लगाने के बाद रो पड़े थे चेयरमैन
बैला को गले लगाने के बाद रो पड़े थे चेयरमैन

रेसलमेनिया अपने लम्हों के लिए जाना जाता है और विंस मैकमैहन ने इसे इसी तरह से डिजाइन किया है। रेसलमेनिया के 35 साल काफी सफल रहे हैं तो इसके प्लांस पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते हैं। रेसलमेनिया 33 की सबसे ज़्यादा चाही जाने वाली चीज जॉन सीना का निकी बैला को प्रपोज करना था।

बैकस्टोरी यह थी कि जॉन सीना और निकी बैला को टीम बनाकर मिज और मरीस3 के खिलाफ मुकाबला लड़ना था। काफी समय तक इस बात की चर्चा हो रही थी कि सीना रेसलमेनिया में बैला को प्रपोज करेंगे और उनसे इस बारे में काफी सवाल भी पूछे गए थे। मैच और प्रपोजल के बाद बैला ने विंस को गले से लगा लिया था और चेयरमैन की आंखों में खुशी के आंसू थे।

#2 शेन मैकमैहन का रेसलमेनिया 32 मुकाबला

शेन के साथ विंस
शेन के साथ विंस

विंस मैकमैहन के साथ बिजनेस को लेकर काफी अंतर के कारण 2009 में शेन मैकमैहन ने WWE छोड़ दिया था और इन दोनों का रिश्ता काफी खराब हो गया था। शेन ने अच्छे व्यक्ति की तरह WWE के साथ प्रेम के साथ खुद को अलग किया और अन्य बिजनेस में जाकर सफलता हासिल की। 2016 में उन्होंने कंपनी में वापसी की और हैल इन ए सेल मुकाबले में उन्हें द अंडरटेकर का सामना करने के लिए फोर्स किया गया।

शेन ने इस मुकाबले के लिए जी-जान लगा दी थी और वह सेल के ऊपर से सीधा अनाउसिंग टेबल पर कूद गए थे। अंडरटेकर के खिलाफ उनका मुकाबला शानदार रहा और इसे कंपनी के महान मैचों में से एक की संज्ञा मिली। मैच के बाद स्ट्रेचर पर बैकस्टेज ले गए शेन ने अपने पिता को गले लगाया तो विंस अपने आंसू नहीं रोक सके।

youtube-cover

#1 एडी गुरेरो की WWE टाइटल जीत

एडि गुरेरो के साथ विंस मैकमैहन
एडि गुरेरो के साथ विंस मैकमैहन

सभी को अंडरडॉग स्टोरी पसंद है। सालों से हमने कई अंडरडॉग स्टोरी देखी है, लेकिन कोई भी स्टोरी 2004 के एडि गुरेरो और ब्रॉ़क लैसनर की स्टोरी के करीब नहीं पहुंच सकी। आपने उस स्टोरी को नहीं देखा तो शायद आप नहीं जानते होंगे कि वह स्टोरी कितनी शानदार थी।

यह गुरेरो के बारे में था कि वह किस तरह कठिनाइयों से पार पाते हुए WWE के पहाड़ को फतेह करने की कोशिश कर रहे थे। लैसनर उस समय काफी आक्रामक हील WWE चैंपियन थे और इसी कारण फैंस ने गुरेरो को चीयर करना शुरु कर दिया था। गुरेरो ने लेसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीत लिया और यह हमेशा WWE इतिहास का सबसे इमोशनल और मैजिकल लम्हा रहेगा।

गुरेरो की इस बेहतरीन जीत के बाद विंस काफी भावुक थे और वह वास्तव में रो रहे थे।

youtube-cover